एक्सप्लोरर

PoK पर आ गया एस जयशंकर का बड़ा बयान, भारत में शामिल किए जाने पर जानें क्या बोले

S Jaishankar: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पीओके के लोग अपनी स्थिति की तुलना जम्मू और कश्मीर से कर रहे होंगे. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की तरक्की देखकर ही पीओके में बवाल मचा हुआ है.

S Jaishankar: भीषण महंगाई के चलते पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीते कुछ दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. इस पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार (20 मई) को कहा कि "मुझे नहीं लगता कि लोग यह कह रहे हैं कि पीओके भारत का हिस्सा होगा. पीओके हमेशा से भारत का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि पीओके, जिन कारणों से हम सभी जानते हैं, वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे में है. फिलहाल, हम पीओके में बहुत हलचल देख रहे हैं. 

एक कार्यक्रम के दौरान पीओके की स्थिति पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि एक कारण यह हो सकता है कि वे कश्मीर घाटी में प्रगति देख रहे हैं. वे कह रहे हैं कि उनका जीवन बेहतर हो रहा है, हो सकता है मैं क्यों पीछे रहूं. जम्मू-कश्मीर की तरक्की देखकर ही पीओके में बवाल मचा हुआ है. इसके साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि कृपया कश्मीर के लोगों को उन समस्याओं के लिए दोषी न ठहराएं, जो वे पिछले 80 सालों से झेल रहे हैं. यह वहां के नेतृत्व का एक छोटा सा वर्ग है जिसने समस्या पैदा की है. 

कश्मीर की तरक्की देख Pok में मचा है बवाल

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि एक बार आप कश्मीर में सामान्य स्थिति लाएं और उन्हें भारत में एकीकृत करें. अचानक अर्थव्यवस्था में तेजी आती है, पर्यटन में तेजी आती है, लोग स्कूल जाने लगते हैं, मेडिकल कॉलेज शुरू होते हैं, कारोबार फलने-फूलने शुरू हो जाते हैं, और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होती हैं.

विदेश मंत्री ने कहा कि ये सब पहले भी हो सकता था, लेकिन लोगों का एक छोटा वर्ग इसे पीछे की ओर रखना चाहता था, क्योंकि उन्हें इससे लाभ मिल रहा था और वे अपने राजनीतिक विचारों का प्रचार कर रहे थे. एस जयशंकर ने कहा कि कश्मीर एक अच्छा उदाहरण है कि जब वहां सुशासन होता है तो क्या होता है. 

 

आने वाला समय कठिन हो सकता है

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया में बदलती भू-राजनीति के कारण भारत की विदेश नीति में किसी भी संभावित बदलाव को लेकर अपनी बात कही. जयशंकर ने एक कार्यक्रम में कहा कि हम सभी को यह मानकर चलना चाहिए कि आने वाले साल बहुत कठिन होंगे. उन्होंने कहा किसी को उम्मीद नहीं थी कि यूक्रेन में युद्ध होगा...अब हम यूक्रेन के साथ युद्ध के तीसरे साल में चल रहा हैं जिसका कोई अंत नहीं दिख रहा है...

एस जयशंकर ने कहा कि किसी ने भी अक्टूबर में इज़राइल पर इस तरह के हमले की उम्मीद नहीं की थी या जब इजराइल ने जवाब दिया तो यह इतने लंबे समय तक चलेगा... लेकिन 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है.

तो स्विच बंद करना मुश्किल होता है- विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध ऐसा होता है एक बार जब आप स्विच चालू करते हैं तो इसे बंद करना बहुत मुश्किल होता है. उन्होंने कहा कि भारत को अपने लिए और दुनिया के लिए शांति की जरूरत है. एस जयशंकर ने कहा कि भारत की कूटनीति के लिए पहली बात इंडिया फर्स्ट को तरजीह पहले है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत सुरक्षित है, शांति है. इसके साथ ही हमारे देश के खिलाफ आतंकवादी हमले नहीं किए जाते हैं. अगर ऐसा हैं तो हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमले को अंजाम देने वालों के लिए कड़ी सजा हो.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'अभी होगी सात और घोटालों की जांच', दिल्ली में वोटिंग से पहले अमित शाह ने केजरीवाल का जिक्र कर क्यों कहा ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
सुसाइड करने वाली NEET छात्रा के पिता राहुल गांधी के सामने हुए भावुक, 'सर सदन में आवाज उठाइए'
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
जमीन के कागजात नहीं हो सकते नागरिकता के आधार, फॉरनर्स केस में कोलकाता HC का अहम फैसला
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने कहा- सिर्फ बीजेपी ही ला सकती है राज्य में बदलाव
पंजाब में 5470 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, PM मोदी ने कहा- सिर्फ BJP ही ला सकती है राज्य में बदलाव

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget