एक्सप्लोरर

RSS बोला- 'बढ़ रही मुस्लिम आबादी', अलका लांबा ने साधा निशाना, कहा- 'हां, लेकिन...'

Alka Lamba Attacks RSS-BJP: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बढ़ती मुस्लिम आबादी को लेकर चिंता जताई है. इसको लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने न केवल RSS बल्कि BJP पर भी निशाना साधा.

Alka Lamba Attacks RSS-BJP: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी मैग्जीन ऑर्गनाइजर वीकली ने जनसंख्या संबंधी असंतुलन का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि कुछ खास क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी बहुत बढ़ गई है, जिसको लेकर देश में जनसंख्या नियंत्रण नीति लाने की जरूरत है. RSS की इस बात का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता अलका लांबा ने RSS पर निशाना साधा है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को धार्मिक कट्टर संस्था बता दिया है. 

अलका लांबा ने कहा कि RSS का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है. बीजेपी और RSS धर्म के चश्मे से सब कुछ देखना चाहते हैं, लेकिन इस चुनाव में बहुसंख्यक हिंदुओं ने सब नकार दिया. बीजेपी और RSS धर्म के नाम पर खाई पैदा करके सत्ता और कुर्सी की सोच रखते हैं. हम गुजरात में इनको हराएंगे. इनकी सरकार औंधे मुंह गिरेगी और इनके सहयोगी गिराएंगे. 

2024 के परिणामों ने बीजेपी और RSS को दिखाया आईना

अलका लांबा का कहना है कि भारत में आबादी तेजी से बढ़ी है. लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार चाहिए. बीजेपी ने केवल विकास के नाम पर वोट लिया, लेकिन किया कुछ नहीं. उन्होंने कहा, जो भी अल्पसंख्यक हैं हम उनके अधिकारों का हनन होने नहीं देंगे.

लांबा ने कहा कि Comprehensive Population Policy के लिए सीधा सरकार से बात करें इनकी ही तो सरकार है, डबल इंजन की सरकार है. संसद में जब चर्चा होगी तो जो देश के लिए बेहतर होगा वो होगा. 2024 के परिणाम ने बीजेपी और RSS को आईना दिखाया है. इन्होंने बहुत हिंदू और मुस्लिम की राजनीति की, जिसका मुंहतोड़ जवाब जनता से मिला. भाजपा अयोध्या हारी, वाराणसी में जीतने के लाले पड़े. हिंदुओं ने ही 400 पार के दावे की हवा निकाली.

पीएम मोदी पर साधा निशाना

अलका लांबा ने कहा कि असली धर्म की बात राहुल गांधी ने संसद में की थी, जिस पर पीएम को मिर्ची लगी. जिसे बालक बुद्धि कह रहे हैं वो दो संसदीय क्षेत्र से लड़ते हैं और जीत हासिल करते हैं. 

मौत के मुंह में जा रहे लोग- अलका लांबा

वहीं उन्नाव हादसे को लेकर अलका लांबा ने कहा कि कहीं न कहीं रोड की मैपिंग में कमी रही, जिसके चलते हादसे हो रहे हैं. सरकार और प्रशासन को देखना होगा कि इसे कैसे रोका जा सकता है. हाइवे पर लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं. पीएम तो बोल रहे थे कि वो स्पेस से देख पाते हैं कि हादसे नहीं हो रहे हैं, लेकिन सब हो रहा है. हादसे में मारे गए लोगों को आर्थिक मुआवजा देने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- Supreme Court: 'सहमति से संबंध बनाने की उम्र 16 साल नहीं...', सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget