एक्सप्लोरर

'लोगों को मेरे बोलने से कष्ट होता है, इसलिए...', RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने क्यों कही ये बात?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि मैं बोलता रहता हूं तो लोगों को मेरे बोलने से कष्ट भी होता है. इसलिए मैंने भूपेंद्र जी से कहा आप थोड़ा ज्यादा समय तक बोलें.

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने गुरुवार (17 जुलाई) को राकेश मिश्र की किताब 'समिधा' का लोकार्पण किया. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि आज पर्यावरण गंभीर चुनौती है. पर्यावरण के दो प्रकार के प्रदूषण है, एक बाहर के और एक हमारे अंदर के. अहंकार और भ्रष्टता के साथ अपने को, समाज को, दूसरों को धोखा देने के ये प्रदूषण भी गंभीर हैं.

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, “मैं बोलता रहता हूं तो लोगों को मेरे बोलने से कष्ट भी होता है. इसलिए मैंने भूपेंद्र जी से कहा आप थोड़ा ज्यादा समय तक बोलें. इस पुस्तक में भारत के लोकप्रिय वर्तमान प्रधानमंत्री के बारे में छह लेख हैं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बार में भी छह लेख हैं और इन दोनों के प्रेरणा स्रोत रहें दीनदयाल जी को लेकर भी पांच लेख लिखे गए हैं. इनके अलावा, इस पुस्तक में सरदार पटेल, मदन दास, अमित शाह, महात्मा बुद्ध और धन्वंतरि के बारे में भी लेख हैं.” उन्होंने कहा, “राकेश जिस क्षेत्र में हैं उसमें और कुछ भी इच्छा है वो तो भूपेंद्र जी पर निर्भर है.

संघ के सरकार्यवाह ने आप्टे का किया जिक्र

दत्तात्रेय होसबोले ने आप्टे का जिक्र करते हुए कहा, “जब कार्यकर्ता को थोड़े समय के लिए भी याद करते हैं तो उनको लगता है हमारे संगठन के ऊपर के अधिकारी हमारा ध्यान रखते हैं, संगठन से हमने यही सीखा है. आज इसकी आवश्यकता है और हमेशा है. लोगों को अपने मित्र को गलत काम ना करे, इसलिए पाप करने से रोकना चाहिए, अच्छा काम क्या है उसे करने के लिए प्रेरित करना चाहिए.”

विचारों के द्वंद में दीपक दिखाने वाले थे आप्टे जी- होसबोले

संघ के सरकार्यवाह ने कहा, “हम जब संकट आया तो हाथ नहीं छोड़ते हैं. संगठन में कोई छोटा भी है तो उसके साथ बैठना चाहिए उसकी बात सुननी चाहिए. आप्टे जी छोटे कार्यकर्ताओं को भी पूछा करते थे, यदि वे खुद निर्णय लेकर चले जाते तो कौन मना करता. विचारों का द्वंद जब आता है तो दीपक दिखाने वाला कोई चाहिए, वो आप्टे जी करते थे.”

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि बाहर के मालिन्य है, उसको ठीक करने के लिए जीवन शैली को बदलना होगा. मनुष्य के अंदर के प्रदूषण हैं अहंकार और भ्रष्टता अपने को समाज को दूसरों को धोखा देने के ये प्रदूषण भी गंभीर हैं. मनुष्य को अपने को इनसे भी बचाना चाहिए. इसीलिए संघ ने पंच परिवर्तन शुरू किया. अब सिर्फ समारोह में बोलने से नहीं होगा, समाज जब करके दिखाएगा तब विश्व देखेगा.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में चुनाव से पहले PM मोदी का दौरा, दुर्गापुर में रैली, 5 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget