एक्सप्लोरर

‘RSS बदल रहा है, क्या संघ किसी महिला को सरसंघचालक नियुक्त करेगा’, दिग्विजय सिंह ने मोहन भागवत से पूछे कई सवाल

Digvijaya Singh Attack On RSS: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से कुछ सवाल किए हैं. पूछा है कि क्या संघ बदल रहा है, क्या वो किसी महिला को सरसंघचालक बनाएंगे?

Digvijaya Singh On RSS: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने नागपुर में दशहरा रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की टिप्पणी पर निशाना साधा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या तेंदुआ कभी अपना चरित्र बदल सकता है? दशहरा कार्यक्रम (Dussehra Programme) में भागवत की टिप्पणी पर एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए सिंह ने ट्वीट (Tweet) कर पूछा कि क्या आरएसएस एक महिला को सरसंघचालक के रूप में नियुक्त करेगा.

दिग्विजय ने जो मीडिया रिपोर्ट शेयर की उसके मुताबिक, मोहन भागवत ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है. दिग्विजय सिंह ने सिलसिलेवार ट्वीट किए हैं और उन्होंने कई सवाल भी किए. अपने ट्वीट में कहा कि क्या आरएसएस बदल रहा है. क्या कोई तेंदुआ अपना चरित्र बदल सकता है. अगर वे आरएसएस के चरित्र की मूल बातें बदलने के लिए वास्तव में गंभीर हैं, तो मेरे पास मोहन भागवत जी से कुछ सवाल हैं. क्या वे हिंदू राष्ट्र के अपने एजेंडे को छोड़ देंगे?’ सिंह ने पूछा कि क्या वे किसी महिला को सरसंघचालक के रूप में नियुक्त करेंगे और क्या अगला सरसंघचालक ‘गैर कोंकास्ट/चितपावन/ब्राह्मण’ होगा?’

दिग्विजय सिंह के मोहन भागवत से कई सवाल

उन्होंने पूछा कि क्या अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) का व्यक्ति सरसंघचालक के पद के लिए स्वीकार्य होगा? क्या वे आरएसएस से पंजीकृत होंगे? क्या उनके पास आरएसएस की नियमित सदस्यता होगी? सिंह ने यह भी सवाल किया कि क्या आरएसएस अल्पसंख्यकों के लिए अपनी सदस्यता का द्वार खोलेगा. उन्होंने ट्वीट किया कि यदि मेरे सभी प्रश्नों/शंकाओं का उत्तर सकारात्मक रूप से स्पष्ट किया गया तो मुझे आरएसएस से कोई समस्या नहीं होगी. मोहन भागवत जी यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो मैं आपका प्रशंसक बन जाऊंगा.

ये भी पढ़ें: MP News: आरएसएस ने विजयादशमी पर किया पथ संचलन, लोगों को दिया राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने का संदेश

ये भी पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण, अल्पसंख्यकों तक पहुंच और महिला सशक्तिकरण...आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दशहरा भाषण की 5 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget