एक्सप्लोरर

रॉयल एनफील्ड के CEO विनोद दसारी ने दिया पद से इस्तीफा, बी गोविंदराजन बने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

जानी-मानी मोटर्स कंपनी आयशर मोटर के सीईओ विनोद के दसारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद बी गोविंदराजन को रॉयल एनफील्ड में एक्जीक्युटिव डायरेक्टर के पर नियुक्त किया गया.

नई दिल्लीः आयशर मोटर्स ने गुरुवार को घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि रॉयल एनफील्ड के चीफ एक्जीक्युटिव ऑफिसर विनोद के दसारी ने कंपनी से पद छोड़ने का फैसला किया है. दसारी ने आयशर मोटर्स लिमिटेड के निदेशक के पद से भी इस्तीफा दे दिया है. आयशर मोटर्स की ओर से जानकारी दी गई है कि इस्तीफा 13 अगस्त से प्रभावी होगा.

बी गोविंदराजन को मिली नई जिम्मेदारी

आयशर मोटर्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि बी गोविंदराजन को रॉयल एनफील्ड में एक्जीक्युटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है, जो 18 अगस्त से पांच साल की अवधि के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत मान्य होगा. बता दें कि रॉयल एनफील्ड में शामिल होने से पहले विनोद के दसारी अशोक लीलैंड के सीईओ और प्रबंध निदेशक थे, इस पद पर वह 2011 से थे. दासारी ने 2005 में अशोक लीलैंड में सीईओ का पद ग्रहण किया था. 

वहीं अभी गोविंदराजन रॉयल एनफील्ड में मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हैं, जिन्हें ऑटोमोटिव और इंजीनियरिंग उद्योगों में 32 वर्षों का अनुभव है. गोविंदराजन जून 2011 में रॉयल एनफील्ड में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- इंडस्ट्री के रूप में शामिल हुए थे. गोविंदराजन रॉयल एनफील्ड में प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सप्लाई चेन, क्वालिटी, स्पेयर्स और ईवी बिजनेस का नेतृत्व कर रहे हैं. 

गोविंदराजन ने कई गुना बढ़ाई रॉयल एनफील्ड की उत्पादन क्षमता

रॉयल एनफील्ड में शामिल होने से पहले, उन्होंने कॉमर्सियल वाहन, रेलवे कॉम्पोनेंट बिजनेस में सीनियर पदों पर कार्य किया था. पिछले दशक के दौरान, वह रॉयल एनफील्ड की उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाने में सक्रिय रूप से शामिल थे और चेन्नई के पास ओरगडम और वल्लम वडागल में दो नए विश्व स्तरीय विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना का भी नेतृत्व .

उनके नेतृत्व में, रॉयल एनफील्ड ने यूके और भारत में दो प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित किए और 650cc ट्विन सिलेंडर और हाल ही में 350cc सिंगल सिलेंडर प्लेटफॉर्म की सफल डिलीवरी के लिए टीम का नेतृत्व किया. जिसके कारण रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और उल्का 350 ने दुनिया भर में पहचान बनाई है. 

इसे भी पढ़ेंः
विपक्ष के आरोपों पर राज्यसभा सचिवालय ने कहा- सदन में हंगामे के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों में कोई बाहरी नहीं था

Delhi Riots: दिल्ली पुलिस का खुलासा, दंगों में अंसार खान को फंसाने के लिए उसके घर की छत पर रखे गए थे पाइप बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget