एक्सप्लोरर

Delhi Riots: दिल्ली पुलिस का खुलासा, दंगों में अंसार खान को फंसाने के लिए उसके घर की छत पर रखे गए थे पाइप बम

Delhi Riots: दिल्ली पुलिस की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुजम्मिल अल्वी को गिरफ्तार कर लिया है. स्पेशल सेल के मुताबिक अल्वी ने ही अपने पड़ोसी अंसार खान की छत पर 5 पाइप बम रखे थे.

Delhi Riots: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में खुलासा हुआ है कि अंसार खान नाम के एक शख्स को दिल्ली दंगों के आरोप में फंसाने के लिए उसके पड़ोसी ने ही गाजियाबाद स्थित उसके घर की छत पर 5 पाइप बम रखे थे. इस मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली पुलिस की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुजम्मिल अल्वी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक मुजम्मिल अल्वी ने ही साजिशन अपने पड़ोसी अंसार खान की छत पर 5 पाइप बम रखे थे.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में हुए दंगों की जांच के दौरान पिछले साल जुलाई के महीने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मुखबिर से जानकारी मिली थी की नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के करदमपुरा में रहने वाले वाला अंसार खान दिल्ली दंगों में शामिल था और उसने दिल्ली दंगों के दौरान बम बनाकर दंगाइयों को दिए थे. पुलिस को मुखबिर से ये भी जानकारी मिली की  फिलहाल अंसार खान गाजियाबाद में रह रहा है और वह अभी भी बम बना रहा है. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंसार खान को हिरासत में ले लिया था और जब उसके गाजियाबाद स्थित घर की जांच की गई तो उसके घर की छत पर 5 पाइप बम बरामद हुए थे.

अंसार ने खुद को बताया बेकसूर

अंसार खान को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने इन बम के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया. जांच के दौरान पुलिस को भी अंसार खान के दिल्ली दंगों में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिल रहे थे. इसके बाद पुलिस ने अंसार खान को छोड़ दिया था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच की और एक बार फिर अंसार खान के गाजियाबाद वाले घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि अंसार खान का उसके पड़ोसी मुजम्मिल अल्वी से झगड़ा चल रहा है.

पुलिस ने शक के आधार पर जब मुजम्मिल से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि उसने ही अंसार खान की छत पर यह बम रखे थे, जिससे कि दिल्ली दंगों के आरोप में अंसार खान को फंसाया जा सके. इस मामले से पर्दा हटने के बाद दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद के लोनी थाने में रविवार को शिकायत दी, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मुजम्मिल अल्वी को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें:
हत्या के आरोपी को एक्स-गर्लफ्रेंड की मृतक से दोस्ती नहीं थी पसंद, दिल्ली पुलिस ने 600 किलोमीटर तक पीछाकर धर दबोचा
दिल्ली: खजूरी खास इलाके में दो बदमाश ढेर, दर्ज थे चोरी, डकैती, लूट और हत्या की कोशिश के मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget