एक्सप्लोरर

चेन्नई में अमेरिकी काउंसलेट के पास अचानक रोड धंसी, कार और बस समाई

नई दिल्लीः चेन्नई की मशहूर अन्ना सलाई सड़क पर आज बड़ी दुर्घटना होने से बच गई जब सड़क अचानक नीचे धंस गई और एक कार और बस इसमें समा गई. हालांकि यात्रियों से भरी इस बस में सवार सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया और किसी को चोट नहीं आई.

WhatsApp Image 2017-04-09 at 3.24.48 PM

तमिलनाडु के चेन्नई में मशहूर अन्ना सलाई सड़क अमेरिकी काउंसलेट की नजदीक है. इसके नजदीक ही जेमिनी पुल के पास चेन्नई मेट्रो का काम चल रहा है और दोपहर 1.30 बजे के करीब ये घटना हुई थी. यहां चेन्नई मेट्रो रेल का काम चल रहा है और इसी की खुदाई के दौरान ये गड्ढा या विशाल क्रेटर बन गया. चेन्नई मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक मेट्रो के लिए टनल बोरिंग का काम चल रहा था जिसके दौरान ये घटना हुई है.

WhatsApp Image 2017-04-09 at 3.24.46 PM

अन्ना फ्लाईओवर के नजदीक अन्ना सलाई सड़क पर ये विशाल गड्ढा या क्रेटर बन गया जिसमें एक बस और कार धंसे थे. बस (नंबर 25जी) में से तुरंत 35 यात्रियों को निकाला गया और सभी यात्री बिना किसी चोट के सकुशल बाहर निकाले गए. बस के ड्राइवर ने बताया कि जब बस अड्डे पर बस रुकी हुई थी उसी दौरान ये जमीन धंसनी शुरू हो गई और ऐसा लगा कि बस के टायरों में से हवा निकलने के कारण ऐसा हो रहा हो. तुरंत ही सभी यात्रियों को बस से निकल जाने के लिए कहा गया.

WhatsApp Image 2017-04-09 at 3.24.35 PM

बस और कार के जमीन में समाने के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया. अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जमीन में धंसी कार और बस को निकालने की कोशिशें की. चेन्नई में पिछले साल से लगातार सड़क धंसने की खबरें आती रही हैं और अब अन्ना सलाई का नाम भी इसमें शामिल हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget