एक्सप्लोरर

बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को सपने दिखा रहे हैं- लालू यादव

लालू ने कहा बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को सपने दिखा रहे हैं. बीजेपी बिहार में महागठबंधन तोड़ने की साजिश कर रही है.

पटना: बिहार में सियासी घमासान के बीच लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे और बिहार के उप- मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बचाव किया है. एक टीवी चैनल से बातचीत में लालू ने साफ कर दिया  है कि तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे. लालू ने कहा बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को सपने दिखा रहे हैं. बीजेपी बिहार में महागठबंधन तोड़ने की साजिश कर रही है. लालू यादव ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा रेलवे के जिस टेंडर को लेकर तेजस्वी का नाम लिया जा रहा है उस समय तेजस्वी नाबालिग था.

तेजस्वी यादव नहीं देंगे इस्तीफा-आरजेडी सोमवार को आरजेडी ने साफ कर दिया कि होटल के बदले जमीन मामले में सीबीआई की प्राथमिकी में नाम होने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे. बीजेपी और एनडीए में उसके अन्य सहयोगी दल होटल के बदले जमीन मामले में तेजस्वी का नाम आने पर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

नीतीश कुमार ने कल बुलाई थी अहम बैठक जेडीयू की ओर से कल एक अहम बैठक की गई थी. जाहिर है कि राज्य में पैदा हुई स्थिति के बाद महागठबंधन में असमंसज की स्थिति को साफ करने और तेजस्वी यादव पर बन रहे दबाव को लेकर बैठक बुलाई गई थी. बिहार में सरकार का समीकरण क्या है? बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. जबकि सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए. बिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस का महागठबंधन है. महागठबंधन के पास राज्य में जेडीयू की 71, आरजेडी की 80 और कांग्रेस की 27 विधायकों को मिलाकर 178 सीटें हैं. अगर नीतीश महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए में शामिल होते हैं तो जेडीयू की 71, बीजेपी की 53, आरएलएसपी और एलजेपी की 2-2 और हम की एक सीट को मिलाकर आंकड़ा 129 हो जाएगा जो बहुमत से सात ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार नाव हादसा: पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान, पुलिस ने क्या कहा
बिहार नाव हादसा: पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान, पुलिस ने क्या कहा
CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
Explained: आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस कब छोड़ेगी? प्रिवेंशन और सामान्य अरेस्ट में अंतर समझें
Explained: आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस कब छोड़ेगी? प्रिवेंशन और सामान्य अरेस्ट में अंतर समझें
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget