एक्सप्लोरर

सामने आई इमरान खान की असलियत, हिंदू समुदाय के प्रिसिंपल को झूठे आरोपों में फंसाया, सिंध में भड़के दंगे

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने प्रदर्शनकारियों द्वारा स्कूल में तोड़फोड़ किये जाने से संबंधित एक वीडियो साझा करते हुए स्थिति पर गंभीर चिंता जतायी है. मानवाधिकार संगठन ने एक ट्वीट में कहा है कि घोटकी में ईशनिंदा के आरोपों की खबरें चिंताजनक है.

इस्लामाबाद: कश्मीर पर हाय तौबा मचा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की असलियत अब सबके सामने आ गई है. पाकिस्तान में सिंध के घोटकी में हिंदू समुदाय के स्कूल प्रिसिंपल को इशनिंदा के झूठे आरोपों में फंसाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद सिंध में दंगे भड़क गए हैं. वहां मंदिरों में तोड़फोड़ भी की गई है.

पुलिस ने प्रिंसिपल को सुरक्षा के लिए हिरासत में लिया

एक छात्र के पिता अब्दुल अजीज राजपूत की शिकायत पर सिंध पब्लिक स्कूल के प्रिसिंपल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. राजपूत का दावा है कि शिक्षक ने इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी कर कथित तौर पर ईशनिंदा की है. स्कूल के प्रिसिंपल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद घोटकी जिले में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने प्रिसिंपल नोतन मल की गिरफ्तारी की मांग की. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक जमील अहमद ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को सुरक्षा के लिए हिरासत में ले लिया है. पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट किया है.

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने घटना पर जताई चिंता

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने प्रदर्शनकारियों द्वारा स्कूल में तोड़फोड़ किये जाने से संबंधित एक वीडियो साझा करते हुए स्थिति पर गंभीर चिंता जतायी है. मानवाधिकार संगठन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘घोटकी में ईशनिंदा के आरोपों की खबरें चिंताजनक है.’’ घोटकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फारुख लंजार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर काबू कर रही है.

प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम किया

पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता रमेश कुमार वांकवानी ने कहा कि प्रिसिंपल को सुरक्षा कारणों से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है और उन्हें मामले की विस्तृत जांच के लिए पाकिस्तान में हैदराबाद के उप महानिरीक्षक नईम शेख के हवाले किया जायेगा. मीरपुर माथेलो और आदिलपुर सहित आसपास के शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए जहां प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया और स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किये जाने की मांग की.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका: एक मंच पर होंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय-अमेरिकी लोगों को एक साथ करेंगे संबोधित

सैलाब का सितम जारी: MP, UP और राजस्थान में बाढ़ और बारिश से मचा कोहराम

NCP चीफ ने पार्टी छोड़ने वालों को बताया 'कायर', बोले- इन्हें जनता चुनाव में सबक सिखाएगी

इस दिन शुरू होगा सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13', टेलेकास्ट के वक्त का भी हुआ एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget