एक्सप्लोरर

Saina Nehwal: साइना के खिलाफ टिप्पणी की रीजीजू ने की निंदा, कहा- ऐसी टिप्पणी व्यक्ति की ‘असभ्य मानसिकता’ का प्रदर्शन

NCW: महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक से कहा है कि वे मामले की तत्काल जांच कराएं और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करें.

Saina Nehwal: कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर अभिनेता सिद्धार्थ की आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणी व्यक्ति की ‘असभ्य मानसिकता’ को दर्शाती है. हाल ही में पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद साइना ने ट्वीट किया था कि कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित कहने का दावा नहीं कर सकता जब उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है.

मैं कड़े शब्दों में प्रधानमंत्री मोदी पर अराजकतावादियों द्वारा किये गए कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं. जवाब में सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि सटल कॉक चैंपियन ऑफ द वर्ल्ड. शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं. रीजीजू ने कहा कि भारत को साइना की उपलब्धियों पर गर्व है जिसने देश को खेलों में महाशक्ति बनाने में योगदान दिया था.

ऐसी टिप्पणी असभ्य मानसिकता का प्रदर्शन

उन्होंने ट्वीट किया कि वह ओलंपिक पदक विजेता होने के साथ देशभक्त भी हैं. उनके जैसी शख्सियत के बारे में ऐसे हल्के बयान देना उस व्यक्ति की असभ्य मानसिकता को दर्शाता है. वहीं सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना झेलने के बाद सिद्धार्थ ने अपनी सफाई में कहा था कि उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था.

महिला आयोग ने ट्वीट को 'भद्दा और अनुचित' बताया

इस घटना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर से कहा है कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ 'भद्दा और अनुचित' ट्वीट करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को ब्लॉक किया जाए. महिला आयोग का कहना है कि अभिनेता की यह टिप्पणी नारी विरोधी, महिला की लज्जा को भंग करने वाली, अपमानजक और महिलाओं की गरिमा पर चोट पहुंचाने वाली है. उसने कहा कि अभिनेता द्वारा की गई 'भद्दी और अनुचित' टिप्पणी का संज्ञान लिया गया है. 

वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से कहा है कि वे इस मामले की तत्काल जांच कराएं और कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए. आयोग ने अभिनेता के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है.

Delhi Corona: क्या फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रही दिल्ली? सभी प्राइवेट ऑफिस बंद करने का आदेश, इन चीजों पर भी लगी पाबंदियां

Budget 2022-23: वेतनभोगियों - पेंशनर्स पर घट सकता है टैक्स का बोझ, बजट में बढ़ सकती है स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Embed widget