एक्सप्लोरर

जानिए कोरोना काल में किसानों ने कैसे उपज के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले, सबसे बड़ा निर्यात हुआ

सरकार की तरफ से पिछले सीजन में 282.69 लाख मिट्रिक टन की गई खरीद की तुलना में इस सीजन में 14 मई तक 366.61 लाख मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है. 14 मई तक कुल 742.41 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद के साथ खरीफ के चालू सीजन 2020-21 में खरीद करने वाले राज्यों में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है.

देश में जानलेवा कोरना वायरस की दूसरी लहर के बीच कृषि क्षेत्र को लेकर अच्छी खबर आई है. कोरोना काल में किसानों ने उपज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस साल गेहूं और चावल में सबसे बड़ा निर्यात हुआ है. इस सीजन में 14 मई तक 366.61 लाख मिट्रिक टन गेहूं और 557.78 लाख मिट्रिक टन चावल की खरीद हुई है.

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के दौरान कृषि और संबद्ध कमोडिटी का 2.74 लाख करोड़ रुपए का निर्यात किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि में हुए 2.31 लाख करोड़ रुपए के निर्यात के मुकाबले 18.49% ज्यादा रहा. देश में चावल (गैर बासमती) के निर्यात के मामले में भी 132 % की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है. गैर बासमती चावल का निर्यात 2019-20 के 13,030 करोड़ रुपये से बढ़कर 2020-21 में 30,277 करोड़ रुपये हो गया.

30 फीसदी ज्यादा गेहूं की खरीद

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और जम्म-कश्मीर में गेहूं की खरीद सुचारू रूप से जारी है. पिछले सीजन में 282.69 लाख मिट्रिक टन की गई खरीद की तुलना में इस सीजन में 14 मई तक 366.61 लाख मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है. चालू रबी विपणन सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 72,406.11 करोड़ रुपए की खरीद से लगभग 37.15 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं. इस प्रकार सरकार की ओर से पिछले साल से 30 फीसदी ज्यादा गेहूं की खरीद हुई है.

1.11 करोड़ लाख किसान लाभान्वित हुए

14 मई तक कुल 742.41 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद के साथ खरीफ के चालू सीजन 2020-21 में खरीद करने वाले राज्यों में धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है. पिछले साल इसी अवधि में 687.24 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गई थी. चालू खरीफ विपणन सीजन के खरीद अभियान के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,40,165.72 करोड़ रुपये की खरीद से लगभग 1.11 करोड़ लाख किसान लाभान्वित हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

Lockdown: जानिए दिल्ली-यूपी समेत आज से किन-किन राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

वैक्सीनेशन पर सरकार का बड़ा फैसला, कोविशील्ड की दूसरी डोज़ के लिए पुराना अपॉइंटमेंट मान्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget