एक्सप्लोरर

कर्नाटक में फिर से शुरू हुई ओला कैब की सर्विस, सरकार ने हटाया बैन

कर्नाटक सरकार ने ओला कैब पर लगाये बैन को हटा दिया है. शुक्रवार को ओला का लाइसेंस छह महीने के लिये निलंबित कर दिया था. कर्नाटक के परिवहन विभाग कहना था कंपनी बिना मंजूरी के बाइक टैक्सी चला रही थी.

नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार ने रविवार को एप के जरिये टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला को अपनी सेवा फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी. कंपनी पर बिना मंजूरी के बाइक टैक्सी सेवा चलाने को लेकर दो दिन पहले पाबंदी लगायी गयी थी.

कर्नाटक के सामाजिक कल्याण मंत्री प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर लिखा है, "ओला कैब्स आज से अपना काम पहले की तरह कर सकेगी. हालांकि नई प्रौद्योगिकी के अनुसार नियम बनाने को लेकर तत्काल नीतियों की आवश्यकता है. साथ ही उद्योग को भी नवप्रवर्तन के लिये नीतियां तैयार करने में मदद को लेकर साथ मिलकर काम करना चाहिए."

ओला कैब्स में निवेश कर रहे मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया ने मामले के त्वरित निपटान को लेकर सराहना की है. मैट्रिक्स इंडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक अवनीश बजाज ने कहा, "मामले का समाधान जिस गति से किया गया है, वह सराहनीय है. यह नये भारत के लिये बेहतर भविष्य को बताता है."

गौरतलब है कि कर्नाटक के परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ओला का लाइसेंस छह महीने के लिये निलंबित कर दिया था. विभाग का कहना था कंपनी बिना मंजूरी के बाइक टैक्सी चला रही थी.

विभाग ने 18 तारीख के आदेश में कहा कि कंपनी ने ओला का संचालन करने वाली कंपनी एनी टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु ने कर्नाटक मांग आधारित परिवहन प्रौद्योगिकी एग्रीगेटर्स नियम-2016 का उल्लंघन किया है.

इस संबंध में उप परिवहन आयुक्त और वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बेंगलुरु (दक्षिण) की रपट के आधार पर उसका लाइसेंस छह माह यानी 19 जून 2021 तक के लिये निलंबित गया था.

Exclusive: सपना चौधरी ने कहा- मैेने कांग्रेस जॉइन नहीं की, ABP न्यूज के पास है शामिल होने के सबूत, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget