एक्सप्लोरर

अयोध्या विवादः कांग्रेस ने किया SC के फैसले का स्वागत, कहा- बीजेपी ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया

सुरजेवाला ने कहा, ''दुखद है कि बीजेपी ने आस्था से जुड़े विषय का राजनीतिक लाभ के लिए 27 सालों से राजनीतिकरण किया है. जनता बीजेपी के दोहरेपन को समझेगी.''

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अयोध्या मामले में सर्वमान्य समाधान निकालने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट द्वारा तीन सदस्यीय समिति गठित किए जाने का शुक्रवार को स्वागत किया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने राजनीतिक लाभ के लिए पिछले 27 सालों से आस्था से जुड़े मुद्दे का राजनीतिकरण किया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में यह भी कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला करता है वही अंतिम होना चाहिए और उसे सभी पक्षों को मानना चाहिए. उन्होंने कहा, ''हम सुप्रीम कोर्ट की ओर से मध्यस्थता समिति गठित किए जाने का स्वागत करते हैं.''

सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ''दुखद है कि बीजेपी ने आस्था से जुड़े विषय का राजनीतिक लाभ के लिए 27 सालों से राजनीतिकरण किया है. 1992 से बीजेपी ने इस मुद्दे को जीवित रखा है ताकि इसे हर चुनाव में वोट हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सके.''

सुरजेवाला ने दावा किया, ''चुनाव के बाद बीजेपी राम मंदिर के मुद्दे को किनारे लगा देती है और चुनाव के समय उसे फिर सामने ला देती है. हम आशा करते हैं कि देश की जनता बीजेपी के दोहरेपन को समझेगी.''

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद का सर्वमान्य समाधान खोजने के लिये शुक्रवार को शीर्ष अदालत के पूर्व जस्टिस एफएमआई खलीफुल्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति गठित कर दी. इस समिति को आठ सप्ताह के भीतर मध्यस्थता की कार्यवाही पूरी करनी है.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने आदेश में कहा कि मध्यस्थता के लिये गठित समिति के अन्य सदस्यों में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पांचू शामिल हैं. पीठ ने कहा कि समिति, आवश्यकता हो तो, इसमें और सदस्य शामिल कर सकती है.

सत्ता में आए तो महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने की करेंगे कोशिश- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget