एक्सप्लोरर

ममता को सोनिया का संदेश, कहा- ‘मोदी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के लिए ब्रिगेड रैली महत्वपूर्ण’

ब्रिगेड रैली में सोनिया गांधी के संदेश को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पढ़ा. खड़गे और पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी इस रैली में कांग्रेस पार्टी की ओर से शामिल हुए.

कोलकाता/नई दिल्ली: यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोलकाता में मुख्यमंत्री ममत बनर्जी की ब्रिगेड रैली के लिए अपना संदेश भेजा है. सोनिया गांधी ने अपने संदेश में विपक्ष की रैली को 'अभिमानी और विभाजनकारी' नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ सभी राजनीतिक धारा के नेताओं को एकजुट करने का 'महत्वपूर्ण प्रयास' बताया. रैली के लिए भेजे अपने संदेश में उन्होंने कार्यक्रम के लिए 'सफलता की कामना' की. बता दें कि इस रैली में सोनिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं हुए थे.

काफी खराब हालात से गुजर रहा है देश- सोनिया

अपने संदेश में सोनिया गांधी ने देश की दुर्दशा पर कहा, "हमारे किसान संकट में हैं, युवा बेरोजगार हैं. चावल और जूट किसान परेशान हैं और मछुआरे भारी घाटे में चल हैं." उन्होंने कहा, "देश काफी खराब हालात से गुजर रहा है. आर्थिक रूप से हमारे नागरिक मुश्किल में हैं, राजनीतिक रूप से हमारे संस्थानों को कमतर आंका गया और सामाजिक रूप से बहुलतावादी ताने-बाने को बर्बाद किया गया."

लोकसभा चुनाव कोई 'साधारण चुनाव' नहीं है- सोनिया

सोनिया ने कहा, ‘’आगामी लोकसभा चुनाव कोई 'साधारण चुनाव' नहीं है. यह लोकतंत्र में देश का विश्वास बहाल करने, हमारे धर्मनिरपेक्ष ढांचे और धरोहरों को बचाने के लिए चुनाव है. वे लोग भारत के संविधान को बर्बाद करना चाहते हैं.’’

रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने पढ़ा सोनिया का संदेश

गौरतलब है कि ब्रिगेड रैली में सोनिया गांधी के संदेश को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पढ़ा.  खड़गे और पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से आयोजित विपक्षी रैली में कांग्रेस पार्टी की ओर से शामिल हुए. कहा जा रहा है कि इस रैली में 23 राजनीतिक पार्टियों के नेता इकट्ठा हुए थे.

यह भी पढ़ें-

महारैली में बोलीं ममता- मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ खत्म, विपक्ष के पीएम उम्मीदवार का फैसला चुनाव बाद’

ममता की महारैली में बोले केजरीवाल, ‘मोदी-शाह ने किया देश का बेड़ा गर्क, देश में घोला नफरत का जहर’

ममता की महारैली पर बोले पीएम मोदी- डरकर सभी विपक्षी दल आए साथ

ममता की महारैली: यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर हमला, कहा- मुद्दा मोदी नहीं हैं, मुद्दे ही मुद्दा हैं

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget