एक्सप्लोरर

सारे नोट हुए रंगीन: जल्द जारी होगा ₹100 का नया नोट, RBI ने शुरू की छपाई

देश में आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने का एलान किया था. इसके बाद रिजर्व बैंक ने दो हजार और 500 रुपए का नया नोट बाजार में जारी किया था.

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 100 रुपए के नए नोट की छपाई शुरू कर दी है. इस नोट के बाजार में आ जाने के बाद आपकी जेब में कोई पुराना नोट नहीं बचेगा, क्योंकि रिजर्व बैंक पहले ही 50, 200, 500 और 2000 के नए नोट बाजार में जारी कर चुका है. 100 रुपए के इस नए नोट का रंग बैंगनी होगा. इसकी छपाई देवास बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) में शुरू हो गई है.

100 रुपए के नए नोट की खासियत क्या है?

बताया जा रहा है कि अगस्त के आखिर तक ये नोट बाजार में आ जाएगा. इस नोट की खासियत यह है कि ये होशंगाबाद के सिक्योरिटी पेपर मिल के स्वदेशी पेपर और स्याही पर छप रहा है. नोट पर वल्ड हैरिटेज में शामिल गुजरात की बाव या बावडी की झलक दिखेगी. नए नोट के बारे में बीएनपी प्रबंधन कुछ भी बोल नहीं रहा है. इसी प्रेस में पांच सौ और दो हजार रूपए के नए नोट भी छापे गए थे.

आठ नवंबर 2016 को हुआ था नोटबंदी का एलान

देश में आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने का एलान किया था. इसके बाद रिजर्व बैंक ने दो हजार और 500 रुपए का नया नोट बाजार में जारी किया था. रिजर्व बैंक अबतक 10, 20, 50, 200, 500 और 2000 रुपए के नोट जारी कर चुका है. सिर्फ 100 रुपए का नोट ही पुराना था.

बता दें कि आरबीआई ने पिछले साल अगस्त में 200 रुपए का नया नोट जारी किया था. ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक कानून 1934 के तहत 10 हजार रुपये तक के नोट जारी करने का प्रावधान है, लेकिन कब और कितनी कीमत के नोट जारी होगे, इस बारे में सरकार और केद्रीय बैंक के बीच राय-मशविरे के बाद ही फैसला किया जाता है.

यह भी पढ़ें-

हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'भीड़तंत्र की इजाजत नहीं, संसद बनाए कानून'

सोनिया को ‘विदेश मां’ कहकर राहुल पर हमला बोलने वाले BSP नेता को मायावती ने पद से हटाया

मानसून सत्र: महिला आरक्षण, महंगाई, लिंचिंग और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

बारिश बनी मुसीबत: गुजरात में अबतक 28 की मौत, यूपी-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget