एक्सप्लोरर

Sant Ravidas Jayanti: संत रविदास जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, जानिये उनके बारे में

Sant Ravidas: पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है. वह दिल्ली के करोल बाग स्थित मंदिर में सुबह नौ बजे जन कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे.

Sant Ravidas Jayanti: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई बड़े नेताओं ने संत कवि रविदास की जयंती पर देश वासियों को बधाई दी है. बुधवार सुबह देश के राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि गुरु रविदास जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. महान संत गुरु रविदास जी ने बिना भेद-भाव के परस्पर प्रेम और समता का व्यवहार करने का संदेश दिया.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. उन्होंने कहा कि हम सब गुरु रविदास जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए समता, समरसता और समन्वय पर आधारित समाज के निर्माण में योगदान करें. 

कौन थे संत रविदास

संत रविदास भारत में 15वीं शताब्दी के एक महान संत दार्शनिक, समाज सुधारक कवि और ईश्वर के अनुयायी थे. उनका जन्म यूपी के काशी में माता कालसा देवी और बाबा संतोख दास के घर में हुआ था. वो निर्गुण परंपरा के संवाहक थे.उन्होंने उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया था. ईश्वर के प्रति उनके प्रेम और सामाजिक सुमदाय में लोगों के सुधार के लिये अपने महान लेखों के जरिये संत रविदास ने विविध प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिये थे. 

Sant Ravidas Jayanti: संत रविदास जयंती पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई, जानिये उनके बारे में

दिल्ली के करोल बाग स्थित रविदास मंदिर जायेंगे पीएम

पूरे भारत में माघ महीने के पूर्ण चंद्रमा दिन पर हर साल उनकी जयंती को मनाया जाता है. वहीं काशी में लोग उनके जन्म उत्सव को बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने हर कदम और योजना में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि बुधवार को रविदास जयंती के अवसर पर वह  दिल्ली के करोल बाग स्थित 'श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर' में सुबह नौ बजे जन कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे.

उन्होंने ट्वीट किया, ''कल महान संत गुरु रविदास जी की जयंती है. उन्होंने समाज से जातिवाद और छुआछूत जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. वह आज भी हम सभी को प्रेरणा दे रहे हैं.'' प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा, ''इस अवसर पर मुझे संत रविदास जी की पवित्र स्थली को लेकर कुछ बातें याद आ रही हैं. साल 2016 और 2019 में मुझे यहां मत्‍था टेकने और लंगर छकने का सौभाग्य मिला था. एक सांसद होने के नाते मैंने ये तय कर लिया था कि इस तीर्थस्थल के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.''

पीएम मोदी वाराणसी में लोकसभा सदस्य हैं. मोदी ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि उनकी सरकार ने अपने सभी कदमों और योजनाओं में गुरु रविदास की भावना को आत्मसात किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं, वाराणसी में उनकी स्मृति में निर्माण कार्य पूरी भव्यता के साथ चल रहा है.

याद आ रहा है तेरा प्यार: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार Bappi Lahiri का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संगीतकार Bappi Lahiri के निधन पर PM Modi ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget