एक्सप्लोरर

व्हाट्सएप के CEO डेनियल्स से मिले रविशंकर प्रसाद- फेक न्यूज़ और रिवेंज पॉर्न जैसी समस्याओं का हल मांगा

व्हाट्सएप के सीईओ से मुलकात के बाद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने कंपनी से फेक न्यूज़ और रिवेंज पोर्न की समस्या का तकनीकी हल निकालने की मांग की है.

नई दिल्ली: व्हाट्सएप के सीईओ क्रिस डेनियल्स से मुलकात के बाद केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दोनों के बीच अच्छी और सकारात्मक मीटिंग हुई. प्रसाद ने कहा, "हमने उन्हें बताया कि किस तरह व्हाट्सएप भारत की डिजिटल स्टोरी का एक अहम हिस्सा बन रहा है. लेकिन कुछ बातें हैं जो हमारी चिंता बढ़ा रही हैं. खासतौर पर जब लाखों संदेश एक समय पर एक साथ चलना शुरू होते हैं और मॉब लिंचिंग या रिवेंज पोर्न को बढ़ावा देते हैं."

केंद्रीय मंत्री ने इससे जुड़ी मांगे करते हुए कहा है कि इसकी रोकथाम के लिए कार्रवाई ज़रूरी है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि डेनियल्स को कहा गया है कि व्हाट्सएप को इसकी रोकथाम का तकनीकी तरीका निकलना चाहिए. प्रसाद ने कहा कि उन्होंने डेनियल्स को बताया है कि आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ सहयोग का मामला भी दर्ज हो सकता है.

भारत ने की है तीन मांगें 1. Whatsapp भारत में एक शिकायत अफसर की नियुक्ति करे ताकि लोग व्हाट्सएप पर चल रहे आपत्तिजनक संदेशों के बारे में शिकायत कर सकें. 2. व्हाट्सएप भारतीय कानून का पालन करे. ऐसा संभव नहीं है कि भारत की शिकायतों का निवारण अमेरिका में हो. 3. व्हाट्सएप एक भारतीय कॉर्पोरेट एन्टिटी बने.

मंत्री ने जानकारी दी कि व्हाट्सएप CEO ने भारत की तीनों मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही वो भारत में एक शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करेंगे. इसके अलावा व्हाट्सएप को एक भारतीय कॉर्पोरेट एंटिटी भी बनाएंगे. साथ ही वो हेट मैसेज की रोकथाम के लिए तकनीक समाधान भी निकल रहे हैं.

प्रसाद ने कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप को सुझाव दिया कि वो प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में एक शिक्षा अभियान चलाए ताकि लोगों को नकारात्मक प्रभावों और व्हाट्सएप के दुरुपयोग से आगाह किया जा सके.

आगे जानकारी दी गई कि मुलाकात में डेनियल्स ने प्रसाद से बैंकिंग के बारे में पूछा जिसके बाद उन्हें बताया गया कि भारत ने अपना जवाब रिज़र्व बैंक (आरबाआई) को भेज दिया है और आरबीआई ही इस बाबत फैसला करेगा. प्रसाद ने कहा कि उनका मानना है कि बैंकिंग सेवा के लिए वित्तीय डेटा का भारत में होना ज़रूरी है.

इसी के साथ व्हाट्सएप ने भी बताया कि वो जल्द ही भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक विकास के सरोकारों के साथ भी जुड़कर काम करेगी.

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव
मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget