एक्सप्लोरर

Azam Khan: आजम खान को SC ने दिया 1 दिन का मौका, अगर सेशंस कोर्ट दोष पर रोक लगाता है तो नहीं होगा रामपुर में चुनाव

आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा, 'चुनाव आयोग ने रामपुर सीट पर चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी करने जा रहा है.' उनके वकील पी चिदंबरम ने आजम का बचाव किया.

Rampur By-election 2022: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को अपने दोष पर रोक हासिल करने के लिए 1 दिन का मौका और दिया है. कोर्ट ने रामपुर के सेशंस जज से कहा कि वो कल गुरुवार (10 नवंबर) को आजम खान के आवेदन को सुन कर फैसला लें. कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि अगर कल आजम के पक्ष में फैसला नहीं आता है, तो वह परसों (शुक्रवार, 11 नवंबर) को चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है. आजम खान यूपी के रामपुर से समाजवादी पार्टी विधायक थे. वो 3 साल की सजा पाने के बाद विधानसभा सदस्यता के अयोग्य हो गए.

सुप्रीम कोर्ट का 2013 में 'लिली थॉमस' के मामले में फैसला आया, इसके मद्देनजर 2 साल से अधिक सजा पाने वाला व्यक्ति सजा के तुरंत बाद विधानसभा सदस्यता से अयोग्य हो जाता है. रामपुर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का 27 अक्टूबर को आदेश आया, जिसके अगले दिन रामपुर सीट को खाली घोषित कर दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया था

आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि चुनाव आयोग ने रामपुर सीट पर चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी करने जा रहा है. आजम ने सवाल उठाया था कि यूपी की ही खतौली सीट समेत देश भर की कई सीटों में चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने इतनी जल्दी नहीं दिखाई, जबकि वहां भी सांसद/विधायक कोर्ट के फैसले के बाद अयोग्य करार दिए गए थे.

दोष हटने पर चुनाव लड़ सकते हैं

आजम की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम ने कहा, "उन्हें अपने दोष पर रोक हासिल करने जा समय मिलना चाहिए था. दोष पर रोक के बाद अयोग्यता भी स्थगित हो जाएगी और रामपुर में चुनाव की जरूरत ही नहीं पड़ेगी." इसका विरोध करते हुए चुनाव आयोग के वरिष्ठ वकील अरविंद दातार ने कहा, "चुनाव नहीं रोका जाना चाहिए अगर आजम का दोष स्थगित होता है, तो वह चुनाव लड़ सकते हैं."

11 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी 

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस हिमा कोहली और जेबी पारदीवाला की बेंच ने कहा, "चुनाव आयोग ने बहुत ज्यादा जल्दी दिखाई है. आजम को कोर्ट से राहत पाने का एक मौका दिया जाना चाहिए था." जजों ने आजम को इसका मौका देते हुए कहा, "वह सेशंस कोर्ट में आवेदन दाखिल करें. चुनाव आयोग 1 दिन के लिए अपनी अधिसूचना को रोक कर रखे. अगर आजम को राहत मिलती है तो ठीक है, नहीं तो आयोग 11 नवंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है."

ये भी पढ़ें:Sanjay Raut Bail: संजय राउत की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची ED, सेशन कोर्ट ने दिया था रिहाई का आदेश

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget