एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम की रेस में शामिल हुए रामलाल, 18 मार्च को हो सकता है फैसला

नई दिल्ली: यूपी में बीजेपी को बंपर बहुमत तो मिल गया है लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस सवाल का जवाब चुनाव नतीजों के पांच दिन बाद भी नहीं मिल पाया है. इन सबके बीच सीएम पद की रेस में एक नया नाम बीजेपी नेता रामलाल का आया है.

64 साल के रामलाल बीजेपी के संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय महासचिव हैं. यूपी के सीएम पद की रेस में सबसे ताजा नाम इनका उछला है. ऐसा कहा जा रहा है कि रामलाल ही वो शख्स थे जिन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी के रूठे नेताओं को मनाया था. कभी आरएसएस के प्रचारक रहे रामलाल बीजेपी और आरएसएस के बीच की कड़ी माने जाते हैं. ऐसे में वो यूपी के सीएम के बड़े दावेदार साबित हो सकते हैं.

18 मार्च को हो सकता है फैसला बीजेपी में सीएम को लेकर माथापच्ची जारी है. इस बीच बड़ी खबर है कि 18 मार्च को शाम 5 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें सीएम का फैसला हो सकता है.

केशव समर्थक भी कर रहे सीएम पद की मांग बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. इसके लिए समर्थकों ने प्रदेश में जगह पोस्टर भी लगाए हैं.  समर्थक मौर्य की मांग कर रहे हैं लेकिन लगता है मौर्य का नाम सीएम की रेस से बाहर हो गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केशव मौर्य को सीएम चुनने की जिम्मेदारी दे दी है और मौर्य कह रहे हैं कि जब मुझे जिम्मेदारी मिली है तो भला मैं अब अपना नाम कैसे लूं.

आधा दर्जन और नेता भी रेस में केशव मौर्य के साथ ही आधा दर्जन नेता इस रेस में हैं. गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ भी प्रबल दावेदार हैं. आदित्यनाथ कह रहे हैं कि गोवा, मणिपुर का मामला निपट गया है अब यूपी का भी निपट जाएगा.

इन दोनों नेताओं के अलावा कानपुर के महाराजगंज से विधायक सतीश महाना भी एक दावेदार हैं. महाना सात बार के विधायक हैं और जब से उनका नाम रेस में आया है तब से उनके घर आने जाने वालों की भीड़ बढ़ गई है. हालांकि उनका कहना है कि वो सीएम की रेस में नहीं हैं.

हाल ये है कि एक कुर्सी के लिए बीजेपी में दर्जन भर दावेदार हो गये हैं. पार्टी तय नहीं कर पा रही कि किसे जिम्मेदारी दें. वैसे राजनाथ सिंह अभी भी प्रबल दावेदार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget