एक्सप्लोरर

Modi Cabinet Reshuffle: रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार और सदानंद गौड़ा का मंत्रिमंडल से इस्तीफा

मोदी कैबिनेट में तीन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने इस्तीफा दिया है.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में आज पहली बार कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. इस बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने उम्र का हवाला देते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वास्थ्य कारणों से मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने भी मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है.

कल ही कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. ऐसे में कैबिनेट से चार मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है. इनकी जगह पर नए लोगों को मौका दिया जा सकता है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से देबाश्री चौधरी की भी छुट्टी हो सकती है पर इस खबर की अभी पुष्ट नहीं हो पाई है.

नए चेहरों को मिल सकता है मौका
संतोष गंगवार उत्तरप्रदेश से आते हैं और बरेली सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. गंगवार के इस्तीफे से साफ हो गया है कि यूपी कोटे से किसी नए चेहरे को शामिल किया जा सकता है. वहीं, रमेश पोखरियाल निशंक की जगह उतराखंड से किसी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने उर्वरक और रसायन मंत्री हैं. गौड़ा कर्नाटक से सांसद हैं. वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं.

देबाश्री चौधरी की भी हो सकती है छुट्टी  
वहीं,मोदी मंत्रिमंडल से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से देबाश्री चौधरी की छुट्टी हो सकती है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी को मिली हार के बाद ऐसी संभावना थी कि बीजेपी पश्चिम बंगाल के नेताओं के मंत्रिपद को बदल सकती है. देबाश्री चौधरी पश्चिम बंगाल से आती हैं और रायगंज सीट से लोकसभा सांसद हैं.

यह भी पढ़ें-

Modi Cabinet Expansion: जानिए- मोदी कैबिनेट में यूपी से किन चेहरों को मिल सकती है जगह 

Coronavirus Today: कम होते-होते फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 43733 नए केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सील दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सील दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget