एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट बरामद नहीं

Ram Swaroop Sharma Death: दिल्ली में बीजेपी सांसद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. आज सुबह राम स्वरूप शर्मा की लाश पंखे से लटकी हुई मिली. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

नई दिल्ली: बिशम्बर दास मार्ग पर स्थित गोमती अपार्टमेंट में सुबह अचानक से भारी पुलिस बल देखकर सभी हैरान थे. सरकारी अपार्टमेंट में सभी सांसद सदस्य रहते हैं. अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 204 में बीजेपी सांसद राम स्वरुप शर्मा की पंखे से लटकी लाश मिली. पुलिस के मुताबिक सुबह 7.45 बजे कॉल मिली थी. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो सांसद राम स्वरूप शर्मा की लाश अंदर पंखे से लटकी हुई मिली. राम स्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद थे.

नौकरों ने फोन कर पुलिस को दी जानकारी

पुलिस का कहना है कि उसे घर में मौजूद नौकरों ने फोन कर सूचना दी. सुबह स्टाफ के कमरे का दरवाजा खटखटाने पर अंदर से जवाब नहीं मिला. किसी अनहोनी की आशंका के चलते नौकरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस को जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी कई सबूत जुटाए हैं.

पारिवारिक दोस्तों ने तनाव की बात को नकारा

राम स्वरूप शर्मा के पड़ोसी कानपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ. राम स्वरूप ने कभी किसी तनाव या दूसरी परेशानी भी उन्हें नही बताई थी. देवेंद्र सिंह भोले रामस्वरूप शर्मा के ऊपरी फ्लोर पर रहते हैं. उन्होंने बताया कि अक्सर उनके साथ मॉर्निंग वॉक के लिए भी जाते थे और संसद तक गाड़ी भी शेयर करते थे. कभी किसी तनाव या कोई दूसरी बात उन्होंने साझा नहीं की. आज सुबह इस बात की जानकारी मिली, तो उन्हें बेहद दुख पहुंचा.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को राम स्वरूप शर्मा की बीपी और शुगर की बीमारी का पता चला है. साथ ही ये भी मालूम हुआ है कि उनको दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका है, लेकिन मौत की कोई ठोस वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिवार के बयान के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह साफ हो पाएगी.

Bengal Election: ममता बनर्जी का झारग्राम रैली में बड़ा ऐलान, कहा- राज्य में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी मुफ्त

कर्नाटक: वक्फ बोर्ड ने रात के समय लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगाने के दिए निर्देश, लोगों से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget