एक्सप्लोरर

एयर इंडिया विमान हादसे पर संसद में केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कैसे काम आएगा कॉपपिट का वॉइस रिकॉर्डर

Ahmedabad plane crash: सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने एयर इंडिया विमान हादसे पर कहा कि भारत में पहली बार ब्लैक बॉक्स को डिकोड किया जा रहा है.

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि हादसे की फाइनल रिपोर्ट पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित होगी. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राम मोहन ने यह भी बताया कि कैसे एयरक्राफ्ट के कॉकपिट का वॉयस रिकॉर्डर जांच में मददगार साबित होगा.

राम मोहन नायडू ने विमान हादसे पर कहा, ''हमारे पास कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से मिली पूरी जानकारी है. सभी निष्कर्ष एयर इंडिया दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे. यह रिपोर्ट पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित होगी और इसमें किसी भी तरह का कोई पक्षपात नहीं होगा." उन्होंने यह भी कहा कि भारत में पहली बार ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग हुई है.

सरकार किसी का नहीं लेगी पक्ष - राम मोहन नायडू

केंद्रीय मंत्री नायडू ने विदेशी मीडिया को फटकार भी लगाई. उन्होंने कहा कि कई वेस्टर्न मीडिया एयर इंडिया हादसे को लेकर अपनी ही कहानी गढ़कर चला रहे हैं, लेकिन हम सच के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह से बोइंग या एयर इंडिया कंपनी का पक्ष नहीं लेगी.

कब और कैसे अहमदाबाद में क्रैश हुआ प्लेन

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गई थी. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी दिक्कत थी, जिसे ठीक कर दिया गया था, लेकिन यह अहमदाबाद से टेकऑफ के बाद हादसे का शिकार हो गई. इस साल 12 जून को हुए हादसे में फ्लाइट में सवार 241 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया था, लेकिन वह बच गया. प्लेन क्रैश के जांच की पहली रिपोर्ट हाल ही में पेश की गई थी. इसमें दोनों पायलट की बातचीत का भी जिक्र था. हालांकि फाइनल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

238 करोड़ के बैंक फ्रॉड में ED का एक्शन, GMADA में 26 ठिकानों पर छापे और सर्वे
238 करोड़ के बैंक फ्रॉड में ED का एक्शन, GMADA में 26 ठिकानों पर छापे और सर्वे
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
GMADA में ED की कार्रवाई पर पंजाब सरकार पहुंचा HC, जांच के बाद याचिका वापस
GMADA में ED की कार्रवाई पर पंजाब सरकार पहुंचा HC, जांच के बाद याचिका वापस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'

वीडियोज

EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?
BJP On Rahul Gandhi PC | Gyanesh Kumar: 10 पॉइंट्स में जानें राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
EC में मतभेद पर पूर्व CEC की सलाह
जमुई कांड पर 'सरकार' का विवादित बयान
Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
'तीनों चुनाव आयुक्त स्थिति साफ क्यों नहीं करते', क्या बोले पूर्व CEC कुरैशी?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
भारत को मिला 17वां मेडल, रिले टीम ने जीता सिल्वर; अंतिम पल में बदली तस्वीर
भारत को मिला 17वां मेडल, रिले टीम ने जीता सिल्वर; अंतिम पल में बदली तस्वीर
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की चौथी बिगेस्ट ओपनर, 'इरुमुडी' समेत पहले दिन तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की 4th बिगेस्ट ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
Embed widget