एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: 'उनको आमंत्रित किया, अब...', कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने पर क्या बोले नृपेंद्र मिश्रा?

Nripendra Misra: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एबीपी न्यूज से राम मंदिर को लेकर बातचीत की है. उन्होंने कांग्रेस की ओर से मंदिर का निमंत्रण ठुकराए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से खुद को अलग रखने वाली कांग्रेस पार्टी के रुख की खासी चर्चा है. इस मुद्दे पर जमकर सियासत भी हो रही है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में शामिल होने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं- पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी निमंत्रण गया था लेकिन उन्होंने आने से इनकार दिया.

कांग्रेस ने कहा है कि यह बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम है और चुनावी लाभ के लिए अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है. काग्रेस के शीर्ष नेताओं की ओर से राम मंदिर के उद्घाटन का न्योता ठुकराए जाने के संबंध में जब राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसे निभाया, अब आना या न आना, इस पर (कांग्रेस) नेता अपने विवेक से फैसला लेंगे.

क्या कुछ बोले नृपेंद्र मिश्रा?

एबीपी न्यूज के साथ विशेष बातचीत में नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, ''हम लोगों का काम था कि एक मानक बनाएं. ट्रस्ट ने एक मानक बनाया कि किस-किस क्षेत्र में किस प्रकार के महानुभावों को हम आमंत्रित करेंगे, क्योंकि एक सीमा थी, सात से आठ हजार की सीमा, उसके अनुसार जो महानुभाव, जिनका राष्ट्रीय महत्व है... बहुत से लोगों ने अचीवमेंट्स किए हैं, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के अचीवमेंट्स किए हैं, तो इन सभी वर्गीकरण के लोगों को आमंत्रित किया गया.''

उन्होंने आगे कहा, ''न्यास ने उसमें से कुछ लोगों को आमंत्रित करने के लिए मुझे भी उस टोली में हिस्सा बनाया कि मैं भी चला जाऊं. तो मैं गया और उनको आमंत्रित किया. अब आना और न आना, ये तो उनका विवेक है, वो निर्णय लेंगे, इससे न्यास का कोई संबंध नहीं है.''

बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस की ओर से निमंत्रण ठुकराए जाने पर बीजेपी ने उस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार (11 जनवरी) को मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ईर्ष्या, द्वेष और हीन भावना के कारण कांग्रेस देश का विरोध करने की हद तक चली गई है और अब भगवान का भी विरोध कर रही है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'ऐसी हो बनावट कि राम मंदिर में सूरज की किरणे रामलला के माथे पर पड़े', नृपेंद्र मिश्रा ने बताए पीएम मोदी के सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget