एक्सप्लोरर

राम माधव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- योग 'बचकानी मनोवृत्ति' से निपटने में मदद करती है

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने कांग्रेस अध्य राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि संसद में ‘बच्चे’ भी हैं और योग उनकी ‘बचकानी मनोवृत्ति’ से निपटने में सहायता कर सकता है.

तिरूवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि संसद में ‘बच्चे’ भी हैं और योग उनकी ‘बचकानी मनोवृत्ति’ से निपटने में सहायता कर सकता है. उनका इशारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरूवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय मोबाइल फोन देखने संबंधी आलोचनाओं के घेरे में आने की ओर था. माधव ने गांधी को निशाना बनाने वाली यह टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीजेपी की तरफ से आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करते हुये की.

माधव की यह टिप्पणी, योग गुरू रामदेव के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी निजी रूप से योग करते थे लेकिन उनकी संतति ने ऐसा नहीं किया और इसलिए आज वे सत्ता से बाहर हैं.

माधव ने वहां एकत्र हुये स्कूली बच्चों सहित कई लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि वह अपने राष्ट्रपति के अभिभाषण तक पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते।. उन्हें अपना मोबाइल फोन चाहिये था ताकि मैसेज देख सकें या फिर वीडियो गेम्स खेल सकें. यह बचकानी हरकत अस्थिर दिमाग को दिखाती है. अगर इस पर काबू करना है तो आपको योग करने की आवश्यकता है. गौरतलब है कि गुरूवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन के समय गांधी को अपने मोबाइल फोन से कुछ करते देखे जाने के बाद विवाद शुरू हो गया.

कांग्रेस ने बीजेपी के नेताओं की इस पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुये कहा है कि सत्तारूढ़ दल को ऐसी टिप्पणियां नहीं करनी चाहिये. माधव ने सबरीमला मामले का जिक्र करते हुये कहा कि लोगों को अपनी परंपरा बचाने के लिए सड़क पर उतरने पर मजबूर होना पड़ा और ये हालात मुगलों के शासनकाल में होते थे. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि इस देश में प्रत्येक परंपरा को नकारा जा सकता है या घृणा की जा सकती है. चाहे वह सबरीमला हो या फिर योग क्योंकि ये भारतीय हैं. क्योंकि यह इस देश की प्राचीन बुद्धिमत्ता पर आधारित है. वे इससे घृणा करते हैं. माधव ने कहा कि वे इसे नष्ट करना चाहते हैं. वे यह नहीं मानते कि यह उनकी ही परंपरा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget