एक्सप्लोरर

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और राम माधव हुए क्वॉरंटीन, कल जम्मू-कश्मीर के BJP अध्यक्ष हुए थे कोरोना संक्रमित

अभी दो दिन पहले, जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंदर रैना ने केंद्रीय राज्य मंत्री (पीएमओ) जितेंद्र सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बीजेपी के स्थानीय नेता वसीम बारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी.

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और बीजेपी महासचिव राम माधव ने बीजेपी जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंदर रैना को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को 'होम क्वॉरंटीन' कर लिया है. मंत्री ने मंगलवार को कहा कि वह शाम चार बजे से सेल्फ क्वॉरंटीन में चले गए हैं. वह 12 जुलाई को रविंदर रैना के साथ श्रीनगर से बांदीपोरा गए थे.

डॉक्टरों ने कहा कि रैना को रियासी जिले में कटरा शहर के नारायण अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है. इसी कारण से माधव भी कुछ दिनों तक क्वॉरंटीन में हैं. उन्होंने कहा, "दो हफ्तों में मेरा पांच बार टेस्ट किया गया, रिपोर्ट में निगेटिव पाया गया हूं. फिर भी मेरी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरत रहा हूं."

अभी दो दिन पहले, जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविंदर रैना ने केंद्रीय राज्य मंत्री (पीएमओ) जितेंद्र सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बीजेपी के स्थानीय नेता वसीम बारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी, जिन्हें उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा शहर में भाई और पिता के साथ आतंकवादियों ने मार डाला था.

अधिकारियों से लॉकडाउन लगाने की मांग जम्मू-कश्मीर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों से जहां अधिकारी चिंता में हैं, वहीं लोगों में दहशत है. इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है. यहां लोगों ने मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग समेत रोकथाम के अन्य उपायों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन लागू न होने पर घाटी में स्थिति हाथ से निकल सकती है.

स्कूल, कॉलेज पर प्रतिबंध जारी यहां स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग सेंटर और धार्मिक समारोहों पर अभी भी प्रतिबंध है, लेकिन कश्मीर में बागानों और पार्कों को फिर से खोलने के अधिकारियों के फैसले की कड़ी आलोचना हुई है. खासकर युवा वर्ग सावधानियों को लेकर लगातार अनदेखी कर रहा है. इन हालात को देखते हुए नागरिक समाज के सदस्यों, डॉक्टरों, व्यापारियों और समाज के अन्य वर्गों ने अधिकारियों से अपील की है कि वे फिर से लॉकडाउन लागू करें.

इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर पी.के. पोल ने कहा कि लॉकडाउन को फिर से लागू करने की मांग पर विचार चल रहा है, लेकिन इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें- 38 साल पहले जुलाई के महीने में ही अस्पताल में भर्ती हुए थे अमिताभ, जीने की जिद ने जिताया सचिन पायलट आज खोल सकते हैं पत्ते, बीजेपी ने भी बुलाई अहम बैठक | पढ़ें सियासी हलचल की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget