एक्सप्लोरर

Exclusive: राकेश टिकैत बोले- 40 लाख ट्रैक्टर किसान आंदोलन से जुड़ेंगे, सरकार को कृषि कानून वापस लेना ही होगा

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारे आंदोलन में 40 लाख ट्रैक्टर जुड़ेंगे. सरकार को कृषि कानून वापस लेना होगा.

नई दिल्ली: तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि 40 लाख ट्रैक्टर इस आंदोलन से जुड़ेंगे. ट्रैक्टर से किसान आएंगे. बंगाल का किसान भी इसमें जुड़ेगा. रैली में ट्रैक्टर लेकर जाना हिंसा नहीं है.

राकेश टिकैत ने कहा कि लुटेरे दिल्ली आ गए हैं, उन्हें जाना होगा. अगर चोर घर में आ गया तो क्या हवन करने से भागेगा? इन्होंने पूरे देश को लूट लिया. हमारी सिर्फ इतनी मांग है कि कोई भी कंपनी फसल को खरीदे तो वह एमएसपी पर खरीदे.

राकेश टिकैत ने पूछा एमएसपी पर क्यों कानून नहीं बन रहे हैं. देश में जो कंपनियां लूट कर रही हैं वह वापस जाएगी. लुटेरों की कंपनी जाएगी. आलू और सरसों का क्या रेट मिल रहा है आज की तारीख में?

उन्होंने कहा कि पांच रुपये प्रति किलो किसानों को बेचना पड़ रहा है. तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा. देश में एमएसपी पर खरीद करना ही होगा.

राकेश टिकैत ने 26 जनवरी को हुई हिंसा से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि 26 जनवरी को हुई हिंसा से तीन नए कृषि कानूनों का क्या संबंध है. 26 जनवरी को धार्मिक झंडा जिसने लगाई, उसपर कार्रवाई हो. बिल का 26 जनवरी की हिंसा से क्या संबंध है?

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा मामले में फरार लक्खा सिधाना को लेकर उन्होंने कहा कि मैं उसे नहीं जानता. लक्खा सिधाना बठिंडा की रैली में देखा गया है. दिल्ली पुलिस सिधाना की तलाश में है.

बता दें कि दिल्ली की सीमाओं पर किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर पिछले तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं. किसान राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब  में महापंचायत कर रहे हैं. किसान और सरकार के बीच बातचीत बंद है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget