एक्सप्लोरर

Rajasthan: तबादलों पर लगी रोक हटाई गई, जानें- क्या है राज्यसभा चुनाव से कनेक्शन?

Rajya Sabha Election 2022: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले तबादलों पर लगी रोक को हटा लिया गया है.

Rajya Sabha Election 2022: राजनीति और वोट का गणित जो ना कराए वो कम है. राजस्थान (Rajasthan) में राज्यसभा चुनाव से पहले ये कहावत बिल्कुल सटीक साबित हो रही है. प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को राज्यसभा चुनाव में अपने तीनों उम्मीदवारों को जितवाना है इसलिए मतदाताओं को खुश करने के लिए तबादलों पर लगी रोक को तत्काल हटा लिया गया है.

आप सोच रहे होंगे कि तबादलों पर रोक हटने से मतदाता खुश क्यों होने लगे? दरअसल, राज्यसभा (Rajya Sabha) के मतदाता राजस्थान के विधायक हैं और अब इनको खुश करके ही कांग्रेस अपने तीनों प्रत्याशियों को जीत का हार पहना सकेगी.

अब विधायकों के पास क़रीब 10 दिन का वक्त होगा कि वो 10 जून को होने वाले मतदान से पहले अपनी पसंद के मुताबिक़ अधिकारी और कर्मचारी अपने इलाक़ों या पसंद की जगह पर लगवा सकेंगे. देखा जाता है कि अधिकांश विधायक अक्सर अपनी पसंद का थानेदार, स्कूल टीचर और डाक्टर इत्यादि लगवाने के लिए ज़्यादातर वक्त मंत्रियों के दरबार में चक्कर काटते रहते है. 

ऐसे में मंत्रियों का विधायकों को टका से जवाब मिलता था कि अभी तबादलों पर रोक है और जब रोक हटेगी तो देखेंगे. अब राज्यसभा के चुनाव आए तो पार्टी और सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों को भी सरकार और मंत्रियों को आईना दिखाने का पूरा मौक़ा मिल गया. कई विधायकों ने सीधे सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से शिकायत कर डाली कि उनके तो कोई काम ही नहीं होते. गहलोत ने भी मौक़े की नज़ाकत को भांप लिया और समझ गए कि अगर विधायकों के वोट लेने है तो उनके काम भी करने पड़ेंगे.

बस फिर क्या था राज्य के प्रशासनिक सुधार विभाग ने फ़ौरन आदेश जारी कर डाला कि तबादलों पर रोक तत्काल प्रभाव से हटाई जाती है. इस बार के आदेश की ख़ास बात ये है कि तबादलों पर रोक फिर कब लागू होगी इसकी तारीख़ का हवाला आदेश में नहीं किया गया. इसके पहले ऐसे आदेश में रोक कब तक के लिए हटी है इसका ज़िक्र हमेशा होता रहा है. अब ये तो तय है कि राज्यसभा चुनाव तक तो रोक हटी ही रहेगी. 

वैसे तबादलों को सरकारी बोलचाल में तबादला उद्योग भी कहा जाता है क्योंकि इसके ज़रिए कमाई भी खूब होती है. अब किसी की कमाई हो या किसी की वाहवाही ये तो सरकार जाने लेकिन कुल मिलाकर माननीय खुश तो बहुत होंगे. माननीय खुश तो सरकार खुश कि वोट पक्के. इन सब के साथ उनकी ख़ुशी भी दोगुनी हो जाएगी जो साम दाम दंड भेद ही सही मनमाफ़िक़ जगह या मलाईदार सीट तक पहुंच जाएंगे. दस जून तक तो मंत्रियों के सरकारी बंगलों और दफ़्तरों में तबादले के इच्छुक लोंगों का मेला भी खूब जुटेगा.

Rajya Sabha Election List: 'जलने से भयभीत ना जो हो, आए मेरी मधुशाला', राज्यसभा ना भेजे जाने पर बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

Rajya Sabha Election 2022: झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने कांग्रेस को दिया झटका! महुआ माजी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget