एक्सप्लोरर

फ्रांस: टॉप कंपनियों के CEO से मिले राजनाथ सिंह, भारत में टैक्स व्यवस्था को और लचीला बनाने का दिया भरोसा

दो दिनों की फ्रांस यात्रा के आखिरी दिन राजनाथ सिंह ने फ्रांस की टॉप कंपनियों के सीईओ से मिले. उन्होंने देश की टैक्स व्यवस्था को और लचीला बनाने का भरोसा दिया. गुरुवार को वे भारत वापस लौट रहे हैं.

फ्रांस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेशी उद्योगपतियों को मेक इन इंडिया में भागीदारी के लिए देश की टैक्स व्यवस्था को और अधिक लचीला बनाने का भरोसा दिया है. बुधवार को पेरिस में फ्रांस के टॉप सीईओ से मुलाकात में उन्होनें ये भरोसा दिलाया. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने पूरे देश में जीएसटी जैसा एक टैक्स लागू किया है. उन्होनें कहा कि हाल ही में रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को कस्टम टैक्स की छूट दी गई थी लेकिन जरूरत हुई तो रक्षी क्षेत्र में टैक्स-व्यवस्था को और अधिक 'रेशनेलाइज़' किया जाएगा.

अपनी दो दिन की फ्रांस यात्रा के आखिरी दिन रक्षा मंत्री ने फ्रांस की डिफेंस इंडस्ट्री के सीईओ से मुलाकात की. ‌ इसमें रफाल बनाने वाली कंपनी, दासॉ से लेकर सफरान, एयरबस और नेवल ग्रुप के सीईओ शामिल थे.‌

दरअसल, इससे पहले जब रक्षा मंत्री ने सफरान ग्रुप की फैसेल्टी का दौरा किया था तो सफरान ग्रुप के सीईओ ने आग्रह किया था कि भारत में बिजनेस करने का माहौल बनाना चाहिए ना कि कस्टम और ड्यूटी के जरिए इंडस्ट्री को 'टेरेराइज' करना चाहिए. सफरान ग्रुप रफाल फाइटर जेट के इंजन तैयार करती है. साथ ही भारत के एएलएच-ध्रुव और एलसीएच हेलीकॉप्टर के लिए भी इंजन तैयार करती है. कंपनी भारत में एलसीए तेजस‌ और डीआरडीओ-एचएएल द्वारा नए एैमका (एडवांस मीडियम कॉम्बेट एयररक्राफ्ट) के इंजन भी एचएएल के साथ मिलकर तैयार करना चाहती है.

फ्रांस: टॉप कंपनियों के CEO से मिले राजनाथ सिंह, भारत में टैक्स व्यवस्था को और लचीला बनाने का दिया भरोसा

सीईओ के साथ हुई मीटिंग में रक्षा मंत्री ने फ्रांस की कंपनियों को अगले साल फरवरी में लखनऊ में होने वाले डिफेंस एक्सपो में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया. इस बार डिफेंस एक्सपो का थीम है 'डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन ऑफ डिफेंस.' गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत वापस लौट रहे हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होनें पहला रफाल लड़ाकू विमान फ्रांस से लिया और उसमें उड़ान भरी. साथ ही दशहरा के अवसर पर रफाल के साथ शस्त्र-पूजा भी की.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget