एक्सप्लोरर

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: सचिन पायलट से मनमुटाव पर सीएम अशोक गहलोत बोले, 'कर्नाटक में तो...'

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री कर्नाटक में पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: राजस्थान कांग्रेस में जारी मतभेद की खबरों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोमवार (1 मई) को कहा कि हर पार्टी में, हर राज्य में आपस में थोड़ा बहुत मनमुटाव होता ही है. राजस्थान बीजेपी में जो मनमुटाव है, वो कहीं देखने को ही नहीं मिलेगा. बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ रहे हैं. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अशोक गहलोत ने ये बात कही.

दरअसल, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच का मनमुटाव किसी से छुपा नहीं है. हाल ही में सचिन पायलट ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिन का धरना भी दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि मौजूदा सरकार ने पहले की बीजेपी सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कोई कार्रवाई नहीं की है. 

सचिन पायलट ने कांग्रेस नेताओं से किया ये आह्वान

इसके अलावा सचिन पायलट ने बीते साल सितंबर के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कांग्रेस के प्रतिनिधियों और अन्य नेताओं से आह्वान किया था कि वे लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच जाएं और उनकी भावनाओं को समझें क्योंकि विधानसभा चुनाव करीब हैं. शनिवार को इसपर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि वह अतीत की बातों को बहुत आगे नहीं ले जाना चाहते हैं और अब ध्यान भविष्य पर होना चाहिए. 

क्या हुआ था सितंबर में?

गौरतलब है कि राजस्थान कांग्रेस में नेतृत्व में बदलाव को लेकर पिछले साल 25 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. हालांकि ये बैठक नहीं हो पाई थी क्योंकि गहलोत खेमे के विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे और उन्होंने एक अलग बैठक की थी. गहलोत समर्थक विधायक सीएम पद पर सचिन पायलट की नियुक्ति के खिलाफ हो गए थे. 

पायलट ने पार्टी नेतृत्व से किया सवाल

सचिन पायलट ने बीती 23 अप्रैल को इसी घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि ये तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशों का खुला उल्लंघन था. तब मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन की खुलेआम बेइज्जती की गई. उनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यह सवाल है, इसका जवाब पार्टी के ही पास है.

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Politics: अजित पवार को लेकर अटकलों के बीच सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget