एक्सप्लोरर

Exclusive: abp न्यूज़ से अशोक गहलोत बोले, 'परेशान करने के लिए ED का एक्शन', शांति धारीवाल को टिकट देने पर भी बयान

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सोमवार को नामांकन दाखिल किया.

Rajasthan CM Ashok Gehlot Exclusive: राजस्थान में चुनावी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार (6 नवंबर) को नामांकन दाखिल किया. इसके बाद उन्होंने abp न्यूज़ से खास बातचीत में दावा किया है कि राजस्थान की सत्ता में कांग्रेस की वापसी होगी.

उन्होंने कहा, ''लोग काम से खुश हैं पांच सालों के काम से लोग संतुष्ट हैं. मंहगाई से राहत दी, नौकरियां दी. कोई कमी नहीं रखी. लोगों में भरोसा है कि सरकार जो कहती है वो करती है.'' 

गहलोत ने कहा कि राज्य कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है. सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) परेशान करने के लिए कार्रवाई कर रही है. मेरे बेटे वैभव गहलोत से पूछताछ की है. विपक्ष (बीजेपी) के पास कहने को कुछ नहीं है इसलिए झूठा आरोप लगाते हैं. विरोधियों को काम पर बहस की चुनौती है. 

अशोक गहलोत ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ''ईडी की कार्रवाई से फायदा होगा. माल्या, चौकसी को भूल कर सरकार बनाने–गिराने का काम कर रही है. जांच एजेंसियों से उनका असली काम नहीं लिया जा रहा. एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं. ईडी की कार्रवाई से उल्टा हमें फायदा होगा.''

अशोक गहलोत जोधपुर में सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ''केरल में सीपीएम की तरह राजस्थान में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी. केरल में कोरोना प्रबंधन के कारण सीपीएम सरकार वापस आई. हमारे भीलवाड़ा मॉडल की भी पूरी दुनिया ने तारीफ की. इसलिए हमारी सरकार फिर बनेगी.''

विधायकों के टिकट कटने पर क्या कहा?
विधायकों के टिकट कटने पर अशोक गहलोत ने कहा कि पांच साल काम करने वाले विधायक को घर नहीं बिठा सकते हैं, अगर अच्छे काम हुए तो विधायकों के जरिए ही हुए. शांति धारीवाल को टिकट देने और महेश जोशी को झटका देने पर गहलोत ने कहा कि आलाकमान टिकट का फैसला करता है. हम लोग एक हद तक अपनी बात कहते हैं. 

सचिन पायलट पर क्या कहा?
अशोक गहलोत से जब पूछा गया कि सचिन पायलट का साथ मिल रहा है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सब मिल काम कर रहे हैं. किसी को किसी से शिकायत नहीं है. सीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आलाकमान तय करता है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: राजस्थान में बीजेपी को सता रहा बागी उम्मीदवारों का डर, क्या बिगड़ जाएगा सियासी गणित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget