एक्सप्लोरर

Rajasthan Crisis: स्पीकर सीपी जोशी ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली, अभी हाईकोर्ट में ही चलेगी सुनवाई

स्पीकर सीपी जोशी के वकील कपिल सिब्बल ने याचिका वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि हम पहले जो मसला लेकर आए थे, अब सुनवाई उससे आगे बढ़ चुकी है. हम विचार करके ज़रूरत के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट आएंगे.

नई दिल्ली: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत के कारण राज्य में सियासी संकट बरकार है. आज सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी की याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान स्पीकर ने अपनी याचिका वापस ले ली. यानी फिलहाल इस मामले की सुनवाई जयपुर हाई कोर्ट में ही जारी रहेगी. स्पीकर ने याचिका में सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों को जारी अयोग्यता नोटिसों पर अपना फैसला टालने के लिए कहा था.

सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट में स्पीकर सीपी जोशी के वकील कपिल सिब्बल ने याचिका वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि अब हाई कोर्ट में 10th शेड्यूल के प्रावधानों को चुनौती देने पर सुनवाई शुरू हो गई है. हम पहले जो मसला लेकर आए थे, अब सुनवाई उससे आगे बढ़ चुकी है. हम विचार करके ज़रूरत के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट आएंगे. इसके बाद जजों ने स्पीकर को याचिका वापस लेने की इजाज़त दे दी.

स्पीकर ने दायर याचिका में क्या कहा था?

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट को यह तय करना था कि राजस्थान हाई कोर्ट पायलट खेमे के विधायकों की याचिका पर सुनवाई कर सकता था या नहीं. स्पीकर ने अर्ज़ी दायर कर कहा था कि हाई कोर्ट ने विधायकों की अयोग्यता के मसले पर उनके फैसले से पहले सुनवाई कर के उनके अधिकार क्षेत्र का हनन किया है.

विधानसभा सत्र बुलाए जाने को लेकर सीएम-राज्यपाल आमने सामने

बता दें कि राज्य में सियासी संकट में फंसी कांग्रेस आज देशभर के सभी राज्यों में राजभवन के बाहर प्रदर्शन करेंगी. आशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की सियासी लड़ाई का मामला फिलहाल कोर्ट में है. वहीं विधानसभा सत्र बुलाए जाने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र के बीच पेंच फंस गया है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: देश में पहली बार आए करीब 50 हजार नए केस, आज अमेरिका-ब्राजील से ज्यादा भारत में हुई मौतें

चीन के कब्जे वाले तिब्बत के ऊपर से गुजरा भारत का जासूसी सैटेलाइट ‘कौटिल्य’, चीनी आर्मी की पोजिशन के इनपुट जुटाए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget