एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस के 76 उम्मीदवारों में से कितने मुस्लिम? जानिए किसे कहां से दिया टिकट

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव करवाए जाने हैं. राज्य में एक चरण में मतदान किया जाएगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की गई है. कांग्रेस ने रविवार (22 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इससे एक दिन पहले 33 उम्मीदवारों की लिस्ट सबके सामने आई. कुल मिलाकर कांग्रेस राजस्थान के 76 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. लिस्ट से मालूम चलता है कि पार्टी ने 58 मंत्री, विधायकों पर भरोसा जताकर उन्हें दोबारा मैदान में उतारा है.

हालांकि, कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर अब तक पार्टी ने कितने मुस्लिमों को टिकट दिया है. पार्टी सबको साथ लेकर चलने की बात करती है और वह बीजेपी के ऊपर मुस्लिमों के साथ अत्याचार के मुद्दों को भी उठाती रही है. यही वजह है कि जैसे ही कांग्रेस की लिस्ट सामने आई, वैसे ही लोगों के बीच इस बात को चर्चा होने लगी कि अभी तक पार्टी ने कितने मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया है. आइए इस बारे में जानते हैं. 

राजस्थान में कितनी है मुस्लिम आबादी? 

2011 के जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान की कुल आबादी 6.85 करोड़ है, जिसमें 62.15 लाख (9.07 फीसदी) मुस्लिम समुदाय से आते हैं. राजस्थानम में विधानसभा सीटों की संख्या 200 से है. इसमें से 40 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम समुदाय का प्रभाव देखने को मिलता है. राज्य की 24 सीटें ऐसी भई हैं, जहां मुस्लिम वोट बैंक बड़ा है. इन्हीं सीटों को ध्यान में रखकर ही कांग्रेस ने मुस्लिमों को टिकट दिया है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस 10 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दे सकती है.  

कितने मुस्लिमों को मिला टिकट? 

कांग्रेस की तरफ से पहली लिस्ट में एक और दूसरी लिस्ट में पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया. इस तरह अब तक 76 उम्मीदवारों में से 6 उम्मीदवार मुस्लिम समुदाय से आते हैं. अमीन कागजी, रफीक खान, नसीम अख्तर इंसाफ, दानिश अबरार, हाकम अली और जुबेर खान को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है. 

किशनपोल से अमीन कागजी, सवाई माधोपुर दानिश अबरार, रामगढ़ से जुबेर खान, आदर्श नगर से रफीक खान, फतेहपुर से हाकम अली खान और पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ को टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने पिछली बार चुनाव में 15 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिसमें से 7 को जीत मिली थी.

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी-अशोक गहलोत के वोटर्स के हीरो हैं पीएम मोदी', राजस्थान के रण में कूदे ओवैसी ने कांग्रेस से क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget