एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: 'आधे विधायक छोड़कर चले गये होते...', पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर क्या कह गए अशोक गहलोत

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव की घोषणा के बाद विधायकों को उनके जीतने की गुंजाइश को ध्यान में रखते हुए टिकट देने की बात कही.

Assembly Election 2023: चुनाव आयोग के चुनावों की घोषणा करने के बाद से ही राज्य के सीएम अशोक गहलोत के सुर बदले हुए हैं. वह आक्रामक हो गए हैं, मंगलवार (17 अक्टूबर 2023) को उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर उनकी सरकार गिराने में साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, अगर मेरे पास लोगों का समर्थन नहीं होता तो मेरे आधे विधायक मुझे छोड़कर चले गये होते.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, राजस्थान सियासी चर्चा का हिस्सा इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि अमित शाह, गजेंद्र शेखावत ने हमारी सरकार गिराने की बहुत कोशिश की. हो सकता है उनको पीएम मोदी का आशीर्वाद मिल रखा हो. उन्होंने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में सरकार गिराने के बाद यहां भी सरकार गिराने के प्रयास किया लेकिन लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ था. 

विधायकों का टिकट काटने को लेकर क्या बोले गहलोत?
सीएम अशोक गहलोत ने कहा, टिकट देते समय उम्मीदवार के जीतने का माद्दा भी देखा जाएगा. हालांकि उन्होंने कहा, स्थानीय स्तर पर जनता के काम तो मौजूदा विधायकों के जरिए ही हुए हैं तो उन्हें कैसे टिकट से इनकार किया जा सकता है? मंगलवार को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में बैठक हुई जबकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार (18 अक्टूबर 2023) को होनी प्रस्तावित है.

उन्होंने कहा कि विधायकों की मांग पर ही महंगाई राहत शिविर व कॉलेज खोले गए हैं तथा सड़कें बनवाई गई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की मांग पर ही तहसीलें और नगरपालिकाएं गठित की गई हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़ाव विधायक का ही होता है. गहलोत ने कहा कि राज्य के कांग्रेस विधायकों के भ्रष्ट होने की अफवाहें बीजेपी और आरएसएस ने फैलाई हैं. उन्होंने कहा, अगर लोकतंत्र बचाना है तो कांग्रेस को सत्ता में लाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी लड़ाई में इजरायल को क्या दिक्कतें आएंगी? जानें सभी चुनौतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget