त्योहारी सीजन में रेलवे का फैसला, यात्रियों के लिए इन ट्रेनों में जोड़े जाएंगे एक्सट्रा कोच
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. इसके देखते हुए रेलवे ने फैसला किया है कि वह कुछ ट्रेनों में एक्सट्रा बोगी जोड़ेगी. इससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी. तेजस एक्सप्रेस में भी एक्सट्रा बोगियों को जोड़ा गया है.

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अहम फैसला लिया है. रेलवे ने फैसला किया है कि वह ट्रेनों में एक्सट्रा बोगियों को जोड़ेगी ताकि लोगों को राहत मिले. त्योहारों के मौसम में टिकट को लेकर अक्सर यात्री परेशान होते हैं ऐसे में इस फैसले के साथ रेलवे ने लोगों को राहत देने की योजना बनाई है.
इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे एक्ट्रा कोच
लखनऊ छपरा एक्सप्रेस में स्लीपर के दो कोच जोड़े जाएंगे. जानकारी के मुताबिक 12 नबंवर तक इसमें दो बोगियों जोड़ी जाएंगी. इसके अलावा गोरखपुर लखीमपुर एक्सप्रेस में 24 और 25 अक्तूबर को बोगी जोड़े जाएंगे. वहीं 25 अक्तूबर को बादशाहनगर गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, लखनऊ छपरा कचहरी एक्सप्रेस और लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस में एक्सट्रा कोच जोड़े जाएंगे. वहीं 25 अक्टूबर से 22 नबंवर के बीच छपरा मथुरा एक्सप्रेस में स्लीपर के दो कोच, 26 अक्टूबर से 24 नवंबर तक छपरा दिल्ली एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच, 30 अक्तूबर से 29 नवंबर के बीच गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में एक स्लीपर और 26 अक्तूबर से 24 नवंबर तक गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस में स्लीपर का एक एक्सट्रा कोच लगाया जाएगा.
नए दौर का श्रवण कुमार स्कूटर पर कराता है मां को तीर्थयात्रा, अब आनंद महिंद्रा ने की है कार की पेशकश
तेजस एक्सप्रेस में भी लगे एक्ट्रा कोच
रेलवे ने तेजस में भी एक्सट्रा बोगी जोड़ी गई. देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस में 23 अक्तूबर से चार अतिरिक्त कोच लगाए गए. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ये फैसला किया गया. तेजस एक्सप्रेस दिल्ली से लखनऊ तक चलती है. 26 अक्टूबर तक इसमें एक्सट्रा कोच लगे रहेंगे.
रघुराम राजन बोले- आलोचनाओं को दबाना ठीक नहीं, एक्सपर्ट की सलाह से सरकार को फायदा मिलेगा
यह भी देखें






















