एक्सप्लोरर

Watch: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बच्चे को सिखाए कराटे, सामने आया वीडियो

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तरह-तरह के नजारे देखने को मिले हैं. यात्रा से जुड़े फोटो और वीडियो पार्टी शेयर करती रहती है. एक बार फिर पार्टी एक वीडियो शेयर किया है.

Rahul Gandhi Martial Art Video: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है. इस समय ये यात्रा तेलंगाना राज्य में है और रुद्रराम गांव से इस यात्रा की गुरुवार, 3 नवंबर 2022 को शुरुआत हुई. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया. इस यात्रा से जुड़े कुछ पहलुओं को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. साथ ही पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी एक बच्चे को कराटे सिखाते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा है कि टेक्निक गलत हो तो देश तबाही के रास्ते पर चला जाता है, ये तो बच्चे बच्चों के भविष्य का सवाल ठहरा. एक बच्चे को सही टेक्निक सिखाते हुए राहुल गांधी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए थे.

राहुल गांधी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

2 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला था. जिसमें उन्हें क्रिकेट खेलते हुए एक लड़के लिए बॉलिंग करते हुए देखा गया. बस फिर क्या था, राहुल की गेंदबाजी देखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आसपास के लोगों की भी भीड़ इकट्ठी हो गई थी. यही भीड़ फील्डिंग भी कर रही थी. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा टीम इंडिया की जर्सी पहनकर उनकी गेंदों का सामना कर रहा था. इसके बाद राहुल ने क्रिकेट बैट पर उसे अपना ऑटोग्राफ भी दिया.

120 यात्रियों को भार यात्री नाम दिया गया

बता दें, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अपने भारत यात्रियों और सेवा दल की टीमों को 14 समूहों में बांटा है. इनमें से हर एक ग्रुप को एक स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, पार्टी ने उन करीब 120 यात्रियों को 'भारत यात्री 'नाम दिया है जो 7 सितंबर से कन्याकुमारी से आरंभ हुई यात्रा में लगातार शामिल हैं और श्रीनगर तक पदयात्रा करेंगे. जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि भारत यात्रियों को 14 समूहों में बांटा गया है. इन समूहों का नाम आम्बेडकर, भगत सिंह, गांधी, हार्दिकर, मौलाना आजाद, नेहरू, पेरियार, राजगुरु, सरदार पटेल, सुभाष, प्रियदर्शिनी और राजीव होगा. यह समूह राहुल गांधी से अलग-अलग संवाद करेगा.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: बच्चे संग क्रिकेट खेलकर राहुल गांधी ने टीम इंडिया को दी बधाई, Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget