एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- बेरोजगारी एक आपदा, ये सरकार खोखले वादे करती है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बेरोजगारी एक राष्ट्रीय आपदा बन गई हैं. मोदी सरकार झूठे वादे करने जानती है, लेकिन इसका समाधान करने नहीं आता.

कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने बेरोजगारी को एक राष्ट्रीय आपदा बताया है. साथ ही रोजगार से संबंधित किए गए केंद्र सरकार के वादों को खोखला बताया है. उन्होंने मोदी सरकार से इसके जल्द से जल्द समाधान ढूंढने की नसीहत दी.

दरअसल, राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा,"रोज़गार की कमी एक ऐसी राष्ट्रीय आपदा है जो गहराती जा रही है. मोदी सरकार सिर्फ़ खोखले वादे करना जानती है, समाधान करना नहीं." इसके साथ उन्होंने एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला दिया है, जिसमें बताया गया है कि सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में नौकरियों की कमी होनी लगी है. ये कमी यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आई है.

यहां देखिए राहुल गांधी का ट्वीट-

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- बेरोजगारी एक आपदा, ये सरकार खोखले वादे करती है

बेरोजगारी के साथ-साथ किसानों का मुद्दा 

बेरोजगारी के साथ-साथ राहुल गांधी महंगाई और किसानों की कम आय का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि चौतरफा महंगाई की मार’ के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने एक दिन पहले प्याज एवं बीज की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण किसानों के परेशान होने का दावा करने वाली एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर हमला किया.

किसानों पर दोहरी मार

राहुल गांधी ने कहा,"एक तरफ़ किसान पर दोहरी मार- महंगे बीज और कम दाम पर उपज की ख़रीद. दूसरी तरफ़ उपभोक्ता पर चारों तरफ़ से महंगाई की मार. ज़िम्मेदार सिर्फ़ मोदी सरकार!" इसके साथ ही, राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के अपने घर लौटने में आई दिक्कत से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर केंद्र और बिहार सरकार पर हमला बोला.

मजदूरों की मदद का दावा

उन्होंने कहा, "जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-उत्तर प्रदेश की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारों ने ये शर्मनाक बर्बरता की. कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की. यही सच है."

ये भी पढ़ें-

जम्मू: 28 नवंबर से होंगे जिला परिषद चुनाव, 73 साल बाद पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी को मतदान करने का मिलेगा मौका

सारनाथ में पर्यटकों को आकर्षित करने का नया प्लान, जल्द शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget