एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक! होशियारपुर में सुरक्षा घेरे को तोड़कर करीब पहुंचा शख्स, लगाया गले

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस दो बार अमित शाह को पत्र लिख चुकी है. हालांकि, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना है कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर खुद ही दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है.

Rahul Gandhi Security Breach: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) इस समय पंजाब से गुजर रही है. पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पार्टी बेहद चिंतित है. इसी बीच, मंगलवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली. होशियारपुर के दसूहा में एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के करीब पहुंच गया और राहुल गांधी के गले लग गया. 

राहुल गांधी के करीब आते ही सुरक्षाकर्मी और नेता एक्टिव हो गए और उन्हें तुरंत उसे वहां से हटाया. इस घटना के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे मुख्य सवाल तो यही है कि इतनी कड़ी सुरक्षा में एक व्यक्ति राहुल गांधी के इतनी नजदीक कैसे पहुंच सकता है. जिस समय ये शख्स राहुल गांधी के नजदीक पहुंचा उस समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं थे और उन्होंने सुरक्षकर्मियों के साथ मिलकर उसे वहां से हटाया.

कांग्रेस दो बार लिख चुकी पत्र

बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस दो बार गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख चुकी है. हालांकि, राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का कहना है कि राहुल गांधी ने कई मौकों पर खुद ही दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है. 

'यह अस्वीकार्य है'

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में कहा था, "सीआरपीएफ की ओर से प्रतिक्रिया आई है जिसके खिलाफ हम चिंता जता रहे हैं... यह अस्वीकार्य है, क्योंकि इससे यह मुद्दा हल नहीं होगा." इससे पहले, एक पत्र में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में भी सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया था. 

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश और पवन खेड़ा के ट्विटर पर साझा किए गए पत्र में लिखा था, "ऐसे कई उदाहरण हैं जहां अज्ञात लोग राहुल गांधी के बहुत करीब आ गए, उसके वीडियो और फोटोग्राफिक सबूत साझा किए जा सकते हैं." उस दौरान पार्टी ने यह भी कहा कि हरियाणा पुलिस की खुफिया इकाई के कर्मियों ने यात्रा में घुसपैठ की थी और इस पर शिकायत भी दर्ज की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: 'पैदल नहीं कार से चलें', कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एजेंसियों का अलर्ट, क्या राहुल गांधी मानेंगे बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget