एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने कहा- 2019 में सरकार बनते ही आंध्र प्रदेश को देंगे विशेष राज्य का दर्जा, मंच पर नजर आए AAP विधायक

जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे उस वक्त मंच पर आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती भी मौजूद थे. भारती दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक हैं, साथ ही आम आदमी पार्टी के दक्षिण भारत के कई राज्यों के प्रभारी भी हैं.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने को मांग को लेकर दिल्ली के सांसद मार्ग पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. इसमें शामिल होने आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से मांग की कि वो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दे. कांग्रेस अध्यक्ष ने ये एलान किया कि 2019 में सरकार बनने पर वो सबसे पहले आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे.

राहुल गांधी के भाषण के समय मंच पर मौजूद थे आप विधायक सोमनाथ भारती

इस प्रदर्शन की एक और अहम बात ये रही कि जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे उस वक्त मंच पर आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती भी मौजूद थे. भारती दिल्ली के मालवीय नगर से विधायक हैं, साथ ही आम आदमी पार्टी के दक्षिण भारत के कई राज्यों के प्रभारी भी हैं. कांग्रेस के साथ मंच साझा करने के सवाल पर भारती ने कहा कि आंध्र प्रदेश के अधिकार के मुद्दे पर वो साथ हैं लेकिन इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं है. 2019 में गठबंधन की जरूरत के सवाल पर भारती ने स्पष्ठ जवाब नहीं दिया.

वहीं, आंध्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पल्लम राजू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे की मांग के मुद्दे पर सभी पार्टियां साथ हैं. उन्होंने दावा किया कि 2014 में तेलंगाना के गठन के वक्त तत्कालीन केंद्र की यूपीए सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी जिसे चार साल बीत जाने के बावजूद मोदी सरकार ने लागू नहीं किया है.

विशेष राज्य के मुद्दे को लेकर गर्म है आंध्र प्रदेश की राजनीति 

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं. ये चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होता है. विशेष राज्य के मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गर्म है. वाईएसआर कांग्रेस इस मुद्दे को जोर शोर से उठा रही है. एनडीए की सहयोगी तेलगु देशम पार्टी भी नाराज है. ऐसे में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बीजेपी पर चौतरफा दबाव है.

आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं. 2014 में टीडीपी ने 15, वाईएसआर कांग्रेस ने 8 और बीजेपी ने 2 सीट जीती थी. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था. वाईएसआर कांग्रेस के दो सांसद टीडीपी में शामिल हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget