एक्सप्लोरर

पंजाब कांग्रेस विवाद: राहुल गांधी बोले- नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कोई बैठक तय नहीं

पंजाब कांग्रेस में जारी ‘कलह’ को सुलझाने के लिए बीते दिनों में राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं की है. बुधवार को सिद्धू राहुल से मिलने के लिए पटियाला से दिल्ली पहुंचे थे.

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी कलह की 'लौ' दिल्ली तक पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू और राहुल गांधी की बुधवार को कोई मुलाकात नहीं हुई. इसकी पुष्टि खुद राहुल गांधी ने ही की. बुधवार शाम अपने घर से सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ जाने के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उनकी और सिद्धू की कोई मुलाकात तय नहीं है. बता दें कि सिद्धू पटिलाया से राहुल से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे थे. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात हो सकती है.

गौरतलब है कि राहुल गांधी पंजाब के पार्टी नेताओं से राज्य की राजनीतिक स्थिति और 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को मजबूत करने संबंधी आवश्यक कदमों पर उनके विचार जानने के लिए बैठकें कर रहे हैं.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 जून को मंत्रियों ब्रह्म मोहिंद्र, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू और राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुल्लो और विधायक लखवीर सिंह लक्खा के साथ आमने-सामने की बैठक की थी. राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के साथ भी बैठक कर चुके हैं. साल 2019 में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी जारी है.

सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. विधायक परगट सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ऐसे में इन मुद्दों का हल निकालने के लिए राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के नेताओं से बैठक कर रहे हैं.

इससे पहले एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज किया था. उन्होंने कहा था, “सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मेरे बॉस हैं.”

जम्मू एयरबेस हमले में चीन कनेक्शन, हाल ही में ड्रैगन ने पाकिस्तान को दिए थे ड्रोन | बड़ा खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget