एक्सप्लोरर

लोकसभा स्पीकर को लेकर खेल नहीं बिगाड़ेंगे राहुल गांधी, लेकिन NDA के सामने रख दी बड़ी शर्त

राहुल गांधी ने बताया कि राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे को कॉल किया था. उन्होंने स्पीकर पद पर सपोर्ट मांगा है. हम सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं. लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर पद चाहिए.

लोकसभा स्पीकर पद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया. राहुल गांधी ने कहा, विपक्ष स्पीकर पद पर सपोर्ट करने के लिए तैयार है. लेकिन विपक्ष को डिप्टी स्पीकर पद मिलना चाहिए. 

राहुल गांधी ने कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फोन आया. उन्होंने कहा कि आप हमारे स्पीकर को सपोर्ट करिए.पूरे विपक्ष ने साफ कहा है कि हम स्पीकर को सपोर्ट करेंगे. लेकिन डिप्टी स्पीकर पद विपक्ष को मिलना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कल कहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे को कॉल रिटर्न करेंगे. लेकिन उन्होंने कॉल रिटर्न नहीं किया. पीएम मोदी कह रहे हैं कि सहयोग हो. लेकिन हमारे नेता की इंसल्ट की जा रही है. सरकार की नियत साफ नहीं है. 

 

उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साफ कर दिया है कि विपक्ष स्पीकर पद पर समर्थन देने के लिए तैयार है. लेकिन हमारी मांग साफ है कि हमें डिप्टी स्पीकर पद मिले. लेकिन इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है. कुछ देर में स्थिति साफ होगी. 

एनडीए के उम्मीदवार होंगे ओम बिरला

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए ने ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर का उम्मीदवार बनाया है. वे आज नामांकन दाखिल करेंगे. स्पीकर का चुनाव बुधवार को होना है. अगर विपक्ष स्पीकर पद पर एनडीए उम्मीदवार का सपोर्ट करता है तो चुनाव नहीं होगा. बताया जा रहा है कि विपक्ष डिप्टी स्पीकर पद चाहता है और वह स्पीकर पद पर उम्मीदवार उतारने के पक्ष में नहीं है. सरकार की ओर से राजनाथ सिंह विपक्ष से लगातार बातचीत कर रहे हैं. 

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे से बात कर स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से कराने की अपील की. राजनाथ सिंह ने कहा कि स्पीकर को निर्विरोध चुने जाने की परंपरा कायम रहनी चाहिए. हालांकि, राजनाथ सिंह की ओर से अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है. नाम सामने आने के बाद खरगे INDIA गठबंधन के बाकी दलों से बात करेंगे. स्पीकर के निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है. 

ओम बिरला होंगे NDA के उम्मीदवार, फिर से बन सकते हैं लोकसभा स्पीकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
बंगाल की खाड़ी में पनामा का फ्लैग वाला जहाज डूबा, भारतीय नेवी का रेस्क्यू जारी
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget