एक्सप्लोरर

पार्टी नेताओं को राहुल गांधी ने दिया मंत्र, वो भटकाएंगे लेकिन आप मुद्दों पर अड़े रहना

राहुल की चिंता इसलिए भी लाजमी है क्योंकि कई मौकों पर कांग्रेस के नेताओं के बयान पार्टी के गले की हड्डी बन जाती है. राहुल ने दो टूक कहा कि बहस को भटकाने की कोशिश की जाएगी लेकिन नेता मुद्दे पर अड़े रहें.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी सिलसिले में आज शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के वैसे नेताओं के साथ एक बैठक की जो अखबारों, वेबसाइटों में लेख लिखते हैं या टीवी पर अपनी राय के जरिए जनमत बनाने का काम करते हैं. सूत्रों के मुताबिक इस उच्चस्तरीय बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी नेता केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कृषि संकट जैसे मुद्दों पर जम कर अपनी बात रखें. साथ ही राहुल ने ये आगाह भी किया कि कोई नेता ऐसा कुछ ना बोले जिससे विरोधियों को बयान तोड़ने-मरोड़ने का मौका मिल जाए. राहुल की चिंता इसलिए भी लाजमी है क्योंकि कई मौकों पर कांग्रेस के नेताओं के बयान पार्टी के गले की हड्डी बन जाती है. राहुल ने दो टूक कहा कि बहस को भटकाने की कोशिश की जाएगी लेकिन नेता मुद्दे पर अड़े रहें.

इस बैठक में रणदीप सुरजेवाला, पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, शशि थरूर, जयराम रमेश समेत देश भर से आए करीब 40 नेताओं को राहुल ने कहा कि सारे नेता बड़े मुद्दे पर एक साथ बोलें. बैठक पर चर्चा इस बात पर हुई कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की बात को बेहतर तरीके से लोगों के पास कैसे लेकर जाया जाए. राहुल ने सुझाव दिया कि नेता आम आदमी की भाषा में मुद्दों को रखें.

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने इन नेताओं से कहा कि वो अहम मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाएं. साथ ही ये भी सलाह दी कि बड़े मुद्दों जैसे भ्रष्टाचार आदि पर सारे नेता एक साथ बोलें. राहुल ने ये सलाह भी दी कि नेता जो भी बात कहें उसका संदेश स्पष्ट हो. बैठक में मौजूद एक सूत्र ने कहा कि राहुल गांधी के कहने का मकसद ये था कि इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि बयान देने के बाद किसी बात का 'कुछ और' मतलब ना निकाला जाए. सूत्र के मुताबिक कुल मिला कर राहुल ने ये समझाया कि जटिल हो या सरल मुद्दों को आम आदमी की भाषा में ही सामने रखा जाए.

बैठक में नेताओं ने भी अपनी राय भी रखी. दिल्ली के बाहर से आए लोगों को खास तौर पर अपनी बात कहने का मौका मिला जिसे राहुल गांधी ने बड़े ध्यान से सुना. चर्चा के दौरान ये बात भी कही गई कि सरकार पर हमले केवल बड़े शहरों तक ही सीमित ना रहें बल्कि छोटे शहरों और गांवों तक भी पहुंचे.

सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों बाद राहुल गांधी फिर से इन नेताओं के साथ बैठेंगे. रणनीति बनाने के लिए इस तरह की और भी बैठकें होनी है. आने वाले दिनों में राहुल पार्टी प्रवक्ताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं. राहुल गांधी की कोशिश ये है कि कांग्रेस की बात हो या केंद्र सरकार की नाकामियां पार्टी के लिखने-पढ़ने वाले नेताओं के जरिए बात लोगों तक बेहतर ढंग से पहुंचे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget