एक्सप्लोरर

राफेल पर राहुल का हमला जारी, कहा- लगता है पीएम संसद और सवालों से भाग गए हैं

Rafale controversy: राफेल मुद्दे पर कल संसद में जमकर संग्राम हुआ, आज भी लोकसभा में जोरदार हंगामे के आसार हैं. कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर राफेल से जुड़े सवालों की बौछार कर दी. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को 20 मिनट की बहस की भी चुनौती. सदन में वित्त मंत्री जेटली ने राहुल गांधी के आरोपों को मनगढ़ंत बताया.

नई दिल्ली: लोकसभा में आज दूसरे दिन भी राफेल मुद्दे पर चर्चा होनी है. फिलहाल चर्चा शुरू नहीं हो पाई है स्पीकर ने दो बजे तक लोकसभा को स्थगित कर दिया है. इस सब के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला जारी है. राहुल गांधी ने आज ट्वीट किया कि ऐसा लगता है राफे पर खुली किताब परीक्षा से डरकर पीएम संसद से भाग गए हैं.

राहुल गांधी ने लिखा, ''ऐसा लगता है पीएम संसद से और अपने ओपन बुक राफेल एग्जाम से भाग गए हैं. इसकी जगह पर पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों को लेक्टर देने गए हैं. मैं वहां से छात्रों से निवेदन करता हूं, सम्मानपूर्वक उनसे वो चार सवाल पूछें जो कल मैंने रखे थे.''

राहुल गांधी ने पूछे थे चार सवाल कल लोकसभा में राफेल पर भाषण और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमला करने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीटर पर चार सवाल पूछे थे. राहुल गांधी का पहला सवला- 36 एयरक्राफ्ट क्यों ? जब इंडियन एयरफोर्स को 126 की जरूरत थी. दूसरा, 560 करोड़ की जगह हर एयरक्राफ्ट 1600 करोड़ में क्यों ? और तीसरा, HAL की जगह डील AA (अनिल अबानी) को क्यों? चौथा- मोदी जी, कृपया हमें बताएं कि पर्रिकर जी ने राफेल की फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखी है ? इसमें ऐसा क्या है?

लोकसभा: कल राहुल गांधी ने लोकसभा में क्या कहा? राहुल गांधी ने कहा, ‘’यूपीए सरकार के समय वायुसेना के कहने पर 126 राफेल विमान खरीदने की प्रक्रिया आगे बढ़ी थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने नए सौदे में 36 विमान कर दी गई.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘’प्रधानमंत्री बताएं कि किसके कहने पर यह किया गया, क्या वायुसेना ने यह कहा था?’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘’इस मामले में दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है. प्रधानमंत्री से अब इस मामले में पूरा देश में सवाल पूछ रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग डरे नहीं, जेपीसी की जांच कराएं. दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा.’’

लोकसभा: जेटली ने दिया राहुल गांधी के आरोपों का जवाब राहुल गांधी के आरोपों पर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, ‘’कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्वभाविक रूप से सचाई नापसंद होती है. उन्हें सिर्फ पैसे का गणित समझ में आता है, देश की सुरक्षा का नहीं.’’ जेपीसी की मांग को खारिज करते हुए जेटली ने कहा, ‘’इसमें संयुक्त संसदीय समिति नहीं हो सकती है, यह नीतिगत विषय नहीं है. यह मामला सौदे के सही होने के संबंध में है. सुप्रीम कोर्ट में यह सही साबित हुआ है.

जेटली ने कहा, ‘’जेपीसी में दलगत राजनीति का विषय आता है. बोफोर्स मामले में जेपीसी ने कहा था कि इसमें कोई रिश्वत नहीं दी गई. अब वे ही लोग जेपीसी की मांग कर रहे हैं ताकि एक स्वच्छ सरकार के खिलाफ मामला गढ़ने का मौका मिल सके.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget