एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi in J&K: दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, पार्टी के मुख्यालय का करेंगे उद्घाटन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंच गए हैं. यहां पर वह पार्टी के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे. वहीं धारा 370 हटाए जाने के बाद यह उनका पहला श्रीनगर दौरा है.

श्रीनगरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान वह यहां पार्टी के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे. कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि गांधी का सोमवार शाम श्रीनगर हवाई अड्डे पर जम्मू कश्मीर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर भी मौजूद थे.

गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी के रिसेप्शन में होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यहां एक होटल में मीर के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने का कार्यक्रम है. केंद्रशासित प्रदेश के राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को भी आमंत्रित किया गया है.

दरगाह हजरतबल जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा कि मंगलवार सुबह राहुल गांधी मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में खीरभवानी मंदिर और डल झील के किनारे स्थित दरगाह हजरतबल जाएंगे. उन्होंने कहा कि दिन में साढ़े ग्यारह बजे गांधी शहर के एमए रोड पर कांग्रेस भवन का उद्घाटन करेंगे. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यालय में गांधी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे.’’ राहुल गांधी मंगलवार को बाद में दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

370 हटाए जाने के बाद पहला श्रीनगर दौरा 

बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद राहुल गांधी का यह पहला श्रीनगर दौरा है. हालांकि इससे पहले अगस्त 2019 में 370 हटाए जाने के दो हफ्ते बाद हालात का जायजा लेने राहुल गांधी विपक्षी प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीनगर पहुंचे थे, लेकिन तब प्रशासन ने सभी विपक्षी नेताओं को एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया था.

इसे भी पढ़ेंः
कपिल सिब्बल के घर विपक्षी नेताओं का डिनर, शरद पवार, लालू यादव, डेरेक ओ ब्रायन, अखिलेश यादव सहित कई नेता पहुंचे

क्या बिहार सरकार राज्य स्तर पर जातीय जनगणना करवाएगी? CM नीतीश कुमार ने दिए ये संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget