एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi US Visit: अमेरिका में राहुल गांधी लगाएंगे मोहब्बत की दुकान, पोस्टर जारी, पीएम मोदी से है कनेक्शन

Rahul Gandhi US Visit: राहुल गांधी इस महीने के आखिर में अमेरिका जा रहे हैं. इससे पहले इसी साल मार्च में हुआ उनका लंदन दौरा काफी सुर्खियों में रहा था.

Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. राहुल गांधी का दौरा अब 28 मई को अपनी 10 दिवसीय अमेरिका की यात्रा शुरू करेंगे. इससे पहले उनका 31 मई से जाने का कार्यक्रम था. राहुल गांधी 29-30 मई को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे. 

राहुल गांधी 30 मई को कैलिफोर्निया के सांटा क्लारा में मोहब्बत की दुकान लगाएंगे. जी हां, राहुल गांधी के कार्यक्रम का नाम मोहब्बत की दुकान रखा गया है. इसका पोस्टर भी जारी हो गया है. 

पीएम के दौरे से कनेक्शन

राहुल गांधी की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले हो रहा है. पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन ने व्हाइट हाउस डिनर का आयोजन रखा है. विदेश मंत्रालय ने बीते सप्ताह बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी.


Rahul Gandhi US Visit: अमेरिका में राहुल गांधी लगाएंगे मोहब्बत की दुकान, पोस्टर जारी, पीएम मोदी से है कनेक्शन

इसके पहले इसी साल मार्च में राहुल गांधी का लंदन दौरा काफी सुर्खियों में रहा था. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत सरकार की आलोचना और देश में लोकतंत्र पर खतरे का जिक्र करके राहुल गांधी निशाने पर आ गए थे. 

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि हर कोई जानता है और यह काफी सुर्खियों में है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और इस पर हमला हो रहा है. मैं भारत में विपक्ष का नेता हूं, हम उस (विपक्षी) जगह को खोज रहे हैं."

राहुल गांधी ने लंदन में कहा था, हमारे देश में पिछले नौ सालों से जनता की आवाज यानी मीडिया को दबाया जा रहा है. हमारे देश में पत्रकारों को डराया जाता है. उन पर हमले होते हैं और धमकियां दी जाती है. वहीं सरकार की बात करने वाले पत्रकारों को पुरस्कार से नवाजा जाता है.

बीजेपी ने बोला था हमला

उस समय सांसद रहे राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने उनके ऊपर जमकर हमला बोला था. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत विरोधी टूल किट का हिस्सा हैं. बीजेपी ने राहुल गांधी से संसद में माफी की मांग की थी.

यह भी पढ़ें

शिवकुमार को किया राजी, CM फाइनल, 72 घंटे में कांग्रेस ने कैसे तोड़ा कर्नाटक का डेडलॉक, पढ़ें कब-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget