एक्सप्लोरर

कांग्रेस का आरोप, ‘सीधे प्रधानमंत्री की जेब में गया राफेल सौदे से मिला लाभ’

कांग्रेस ने अपने आंदोलन के तहत देशभर में 25 अगस्त से छह सितम्बर तक राफेल सौदे पर श्रृंखलाबद्ध संवाददाता सम्मेलन करने की योजना बनायी है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज सीधे हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एनडीए सरकार की ओर से किए गए हस्ताक्षर से राफेल सौदे के ‘‘लाभ सीधे उनकी जेब में गए हैं.’’  कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी राफेल सौदे के कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने में डरेगी नहीं.

कांग्रेस ने आंदोलन की महीने भर की एक योजना बनायी है. इस दौरान पूरे देश में सभी जिलों और राज्य मुख्यालयों पर संवाददाता सम्मेलन और प्रदर्शन की योजना है. उन्होंने कहा, ‘‘इस राफेल सौदे, जिस पर हस्ताक्षर हुआ है, उसके लाभ सीधे प्रधानमंत्री की जेब में गए हैं. हम इसे पूरे देश के सामने उजागर करेंगे.’’

आरपीएन सिंह ने कहा, ‘‘इसी कारण से प्रधानमंत्री राफेल सौदे पर एक बयान देने की बजाय उद्योगपतियों के साथ मीडिया और हमारे नेताओं को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस नेता किसी से भी डरते नहीं हैं और मैं यह कह सकता हूं कि आपको भी किसी से डरना नहीं चाहिए.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल सौदे का 1,30,000 करोड़ रूपये का ठेका एक बड़े उद्योगपति को दिया गया जिसने अपनी कंपनी मात्र 12 दिन पहले ही खोली थी और उन पर बैंकों का 45,000 करोड़ रूपये बकाया है.

कांग्रेस ने अपने आंदोलन के तहत देशभर में 25 अगस्त से छह सितम्बर तक राफेल सौदे पर श्रृंखलाबद्ध संवाददाता सम्मेलन करने की योजना बनायी है. पार्टी ने इसके साथ ही जिला एवं राज्य स्तरीय आंदोलनों की भी योजना बनायी है जो सात सितम्बर से शुरू होंगे. इस अभियान को सभी राज्य मुख्यालयों में 16 से 30 सितम्बर तक ले जाया जाएगा जहां पार्टी द्वारा राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार को ‘‘उजागर’’ करने के लिए धरना और प्रदर्शन आयोजित किये जाएंगे. अनिल अंबानी नीत रिलायंस समूह ने कांग्रेस के कई नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें ऐसे आरोप लगाने से ‘‘परहेज’’ करने को कहा है.

देश और विदेश की 100 बड़ी खबरें देखें- यह भी पढ़ें- फारूक के ‘भारत माता की जय’ कहने से क्या बदलेगी कश्मीर की राजनीतिक तस्वीर? बीजेपी से मुकाबला करने के लिए अखिलेश यादव का विष्णु मंदिर 'फॉर्मूला' पिता के हत्यारे प्रभाकरण पर बोले राहुल- उसके मरने से खुश नहीं था, हिंसा का जवाब माफी है Viral Video: देखें, ईदी नहीं मिलने पर इस 'सियासी बच्ची' ने मां को क्याें बुलाया नवाज़ शरीफ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget