एक्सप्लोरर

रायसीना हिल्स के लिए दौड़ : आंकड़े रामनाथ कोविन्द के पक्ष में

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविन्द 62 प्रतिशत से अधिक मतों के साथ आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं, लेकिन उनकी जीत का आंकड़ा मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 2012 में मिले 69 प्रतिशत से थोड़ा कम रह सकता है.

राष्ट्रपति पद के लिए पहली बार दलित बनाम दलित उम्मीदवार के बीच मुकाबला है और आंकड़े भगवा ब्रिगेड के पक्ष में हैं जिसे लगभग सात लाख वोट मिल सकते हैं. यह आंकड़ा निर्वाचक मंडल के कुल 10,98,903 मतों का लगभग दो तिहाई है.

kovind

विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मीरा कुमार को राजद, पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी रहीं सपा-बसपा और तृणमूल कांग्रेस-माकपा जैसे कई क्षेत्रीय दलों के समर्थन के बावजूद लगभग चार लाख मत मिलने की संभावना है.

जदयू, बीजद, अन्नाद्रमुक, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस जैसे कुछ बड़े गैर राजग दलों द्वारा समर्थन किए जाने के बाद कोविन्द की असान जीत के अवसर बढ़ गए हैं. विपक्ष इसे अब विचारधारा की लड़ाई कह रहा है. भाजपा उम्मीदवार को कुछ गैर राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने के बाद कोविन्द को अपने खाते में 6,82,677 मत मिलने की उम्मीद है.

दूसरी ओर, मीरा कुमार के पास 3,76,261 समपर्ति मत हैं जो 34 प्रतिशत तथा कुल कॉलेजियम मत का एक तिहाई है.

Meira-Kumar-2

कुछ निर्दलियों और आम आदमी पार्टी, इनेलो तथा एआईएमआईएम जैसे दलों , जिन्होंने समर्थन के मुद्दे पर अभी अपने प}ो नहीं खोले हैं, के लगभग 39,965 मत हैं.

यह ब्लॉक किस तरफ जाएगा, यह मुख्यत: सत्तारूढ पार्टी और विपक्ष के उम्मीदवारों के रणनीति अभियान पर निर्भर करेगा.

राष्ट्रपति चुनाव कॉलेजियम में कुल 776 सांसदों में से कोविन्द के पास 524 सांसदों का समर्थन है. इनमें से 337 सांसद भाजपा के हैं. वहीं, विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार के पास 235 सांसदों का समर्थन है. एक सांसद के मत का मूल्य 708 मतों के बराबर होता है.

तदनुसार, राजग उम्मीदवार को सांसदों के मतों के रूप में 3,70,992 मत मिलेंगे. उन्हें मिलने वाले शेष 3,11,685 मत विधायकों से मिलेंगे. मीरा कुमार को सांसदों के मतों के रूप में 1,66,380 मत मिलेंगे. उन्हें शेष 2,09,881 समपर्ति मत राज्यों के विधयकों से मिलेंगे.

Meira-Kumar

राज्य विधानसभाओं में उ}ार प्रदेश के विधायकों का सर्वाधिक मत मूल्य 83,824 है. यह प्रति विधायक 208 मतों का आंकड़ा है. वहीं, सिक्किम विधानसभा में सबसे कम मत मूल्य 224 हैं और यह प्रति विधायक सात मतों का आंकड़ा है.

मीरा कुमार को अभी नामांकन दाखिल करना बाकी है और वह 28 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं. वहीं, कोविन्द ने उत्तराखंड से शुरू अपने अभियान की शुरआत कर अग्रिम बढ़त हासिल कर ली है. कुछ केंद्रीय मंत्री भी उनके साथ हैं.

अपने पक्ष में संख्या होने के बावजूद भाजपा आक्रामक रूप से अभियान चला रही है. पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, पंजाब, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में इसके पास बढ़त है.

बेहद आसान में भाषा में जानें, कैसे चुना जाता है देश का राष्ट्रपति?

कुल मत मूल्य 10,98,903 है. विधायक के मत का मूल्य संबंधित राज्य की आबादी पर निर्भर करता है. चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक मतों की आवश्यकता होती है.

बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 5,49,452 मतों का होता है.

वर्ष 2012 में कांग्रेस नीत संप्रग उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी ने 7,13,763 मत हासिल किए थे जो कुल कॉलेजियम मत का 69.31 प्रतिशत था. 2007 में संप्रग उम्मीदवार प्रतिभा पाटिल ने 6,38,116 मत प्राप्त किए थे जो कुल निर्वाचक मंडल का 65.82 प्रतिशत था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget