एक्सप्लोरर

Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में नए साल से लागू होगी नई व्यवस्था, जान लें दर्शन के नए नियम

Puri Jagannath Temple: पुरी जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के नियम नए साल से बदल जाएंगे. 30 और 31 दिसंबर को नई व्यवस्था का ट्रायल किया जाएगा, इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा.

Puri Jagannath temple News Rule: ओडिशा सरकार ने पुरी के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में दर्शन की व्यवस्था में सुधार के लिए नए नियम लागू करने की योजना बनाई है. नई व्यवस्था 1 जनवरी 2025 से लागू होगी. इस पहल का उद्देश्य दर्शन के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है.

ओडिशा के कानून मंत्री हरिचंदन ने घोषणा की है कि 27 या 28 दिसंबर तक आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे. वहीं, 30 और 31 दिसंबर को दो दिनों के लिए नई व्यवस्था का ट्रायल किया जाएगा. सफल परीक्षण के बाद यह नई व्यवस्था 1 जनवरी 2025 से स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा.

नई दर्शन व्यवस्था के बदलाव

सरकार और मंदिर प्रशासन ने मंदिर में महिलाओं, बच्चों, दिव्यांग व्यक्तियों, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य दर्शन करने आए भक्तों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम अनुभव प्रदान करना है. महिलाओं और बच्चों को भीड़भाड़ से बचाने और उन्हें अधिक सुविधा देने के लिए विशेष प्रवेश और निकास व्यवस्था किया गया है.

महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता

महिलाओं और बच्चों को दर्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी. दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे.दर्शन के दौरान उन्हें लाइन में अलग व्यवस्था के तहत जल्दी प्रवेश दिया जाएगा. भक्त अब मौजूदा "सतपहाचा" द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे. निकास के लिए "घंटी" और "गराडा" द्वार का उपयोग किया जाएगा. इस बदलाव का उद्देश्य दर्शन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करना और भक्तों के लिए अधिक व्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित करना है

ऑनलाइन टिकट सिस्टम की होगी व्यवस्था

भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन के समय और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाएगा. ऑनलाइन टिकट सिस्टम और क्यूआर कोड स्कैनिंग जैसे तकनीकी उपायों को शामिल किया जा सकता है. भीड़ नियंत्रण के लिए नए बैरिकेड और लाइन मैनेजमेंट सिस्टम लागू की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा ताकि सभी भक्त सुरक्षित और शांति से दर्शन कर सकें.

कानून मंत्री हरिचंदन का बयान

कानून मंत्री हरिचंदन ने कहा कि यह नई व्यवस्था भक्तों को सुगमता और सुविधा प्रदान करने के लिए बनाई गई है. उन्होंने कहा "हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी भक्त भगवान जगन्नाथ के दर्शन का अनुभव आराम और शांति से कर सकें."

ये भी पढ़ें: Watch: चंद सेकेंड में आग का गोला बना 110 यात्रियों को लेकर जा रहा प्लेन, सामने आया कजाकिस्तान हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget