एक्सप्लोरर

Punjab New CM: अंबिका सोनी ने कहा- मैं सीएम पद की रेस में नहीं, चाहती हूं कोई सिख चेहरा ही बने मुख्यमंत्री

Punjab New CM: एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान अंबिका सोनी ने कहा कि वह चाहती हैं कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई सिख चेहरा ही हो.

Punjab New CM: पंजाब में कांग्रेस के भीतर चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इस सब के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी का नाम भी मुख्यमंत्री पद के एक उम्मीदवार तौर पर सामने आया, लेकिन एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान अंबिका सोनी ने साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं और उन्होंने आलाकमान से इस बारे में मना कर दिया है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान अंबिका सोनी ने कहा कि वह चाहती हैं कि पंजाब का मुख्यमंत्री कोई सिख चेहरा ही हो. रही बात उनके मुख्यमंत्री पद स्वीकार करने की तो वह इस बारे में अपनी स्थिति पहले ही कांग्रेस आलाकमान के सामने साफ कर चुकी हैं. अंबिका सोनी ने कहा कि उनको मुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया गया था, लेकिन वह इस को अस्वीकार कर चुकी हैं.

अंबिका सोनी का नाम शनिवार देर शाम उस समय सामने आया जब उन्होंने देर रात तक राहुल गांधी के साथ मुलाकात की. चर्चा इस बात को लेकर थी कि कांग्रेस आलाकमान चाहता है कि अंबिका सोनी ही पंजाब की मुख्यमंत्री बनें क्योंकि अंबिका सोनी के मुख्यमंत्री बनने से स्थानीय तौर पर उनका विरोध ना के बराबर होगा. ऐसा होने से पार्टी में चल रही उथल पुथल और आपसी मतभेद को चुनावों से पहले दूर करने में मदद मिलेगी. लेकिन अंबिका सोनी के मुताबिक उन्होंने राहुल गांधी के साथ शनिवार रात हुई बैठक के दौरान ही मुख्यमंत्री पद लेने से इंकार कर दिया था.

सिख चेहरे के मुख्यमंत्री पद पर काबिज होने के अंबिका सोनी के बयान से अब कयास इस बात को लेकर भी लगने शुरू हो गए हैं कि क्या सुनील जाखड़ भी मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हो गए हैं? क्योंकि अंबिका सोनी के साथ ही सुनील जाखड़ का नाम भी मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर चर्चा में बना हुआ था. अंबिका सोनी के इस बयान के बाद अब फिलहाल पंजाब में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच लड़ाई सिमटती दिख रही है. लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान का होगा और कांग्रेस आलाकमान सभी पहलुओं पर विचार कर रहा है.

उत्तराखंड चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा एलान- 6 महीने में 1 लाख बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी

Bihar News: तेजस्वी और मीसा भारती समेत छह पर FIR का आदेश, पांच करोड़ लेकर टिकट नहीं देने का मामला

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget