एक्सप्लोरर

Punjab Cabinet Expansion: 5 दिनों के भीतर तीसरी बार दिल्ली पहुंचे CM चरणजीत चन्नी, कैबिनेट विस्तार पर राहुल गांधी संग की बैठक

Charanjit Channi Meets Rahul Gandhi: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पांच दिनों के भीतर तीसरी बार दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात की.

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के राष्ट्रीय राजधानी से लौटने के कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस आलाकमान ने राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार पर चर्चा करने के लिए उन्हें फिर से दिल्ली बुलाया. सोमवार को चरणजीत चन्नी ने सीएम पद की शपथ ली थी. इसके बाद मुख्यमंत्री की यह तीसरी दिल्ली यात्रा है. उन्होंने रात के करीब साढ़े 10 बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की.

चन्नी गुरुवार की शाम को दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने अपनी मंत्रिपरिषद के गठन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ चर्चा की थी. उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश रावत के साथ भी बातचीत की थी.

बैठक के बाद चन्नी शुक्रवार तड़के चंडीगढ़ लौटे. इस बीच एक बार फिर दिल्ली आए हैं. दरअसल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. अब इस बारे में अटकलें लगाई जा रही है कि जाखड़ को कोई पद दिया जा सकता है. जाखड़, कांग्रेस पार्टी के विधायक दल के नेता पद की दौड़ में आगे थे.

मंगलवार को भी चरणजीत चन्नी, दोनों उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ. पी. सोनी तथा राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू नई कैबिनेट के विस्तार पर पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए राष्ट्रीय राजधानी आए थे. इन नेताओं ने कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और और महासचिव हरीश रावत से मुलाकात की थी.

कैबिनेट में नए चेहरे को मिल सकती है जगह
सूत्रों ने बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद में कुछ नये चेहरे दिखने की संभावना है. परगट सिंह, राज कुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, सुरजीत धीमान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और कुलजीत सिंह नागरा के नामों की चर्चा चल रही है.

परगट सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते हैं. इस बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबियों राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी (खेल मंत्री) और साधु सिंह धर्मसोत (सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री) को मंत्रिपरिषद से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

सचिन पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से की मुलाकात, राजस्थान पर अब सबकी नजर

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget