एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: 3 दिन में तीसरी हत्या, आतंकियों ने पंजाब के फल व्यापारी को बनाया निशाना

पंजाब के फल कारोबारी की हत्या पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि हम जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में हैं. भारत सरकार आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने और सुरक्षाबलों की कार्रवाई से आतंकी बौखलाए हैं. आतंकी बाहरी लोगों को निशाना बना रहे हैं. 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक आतंकियों ने इस तरह की तीन वारदातों को अंजाम दिया. बुधवार को शोपियां में आतंकियों ने एक सेब व्यपारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं पुलवामा में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. इससे पहले 14 अक्टूबर को शोपियां में राजस्थान के ट्रक ड्राइवर को दो आतंकवादियों ने गोली मार दी थी.

कारोबारी की हत्या जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने 2 व्यापारियों को गोली मारी. इसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले थे. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''शोपियां में आतंकवादियों द्वारा मारे गए चरणजीत सिंह के शव को उनके पैतृक गांव फाजिल्का लाने के लिए मेरी सरकार जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के संपर्क में है. पाकिस्तानी आतंकवादियों को नृशंस हमलों को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. भारत सरकार कड़ी कार्रवाई करे.''

मजदूर की हत्या आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित पुलवामा में छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी. ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाले सेठी कुमार सागर छत्तीसगढ़ के बेसोली इलाके के रहने वाले थे. सागर जब एक अन्य नागरिक के साथ टहल रहे थे तभी काकपोरा रेलवे स्टेशन के पास निहामा इलाके में आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूर के परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

ट्रक ड्राइवर की हत्या सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शिरमाल गांव में राजस्थान के ट्रक ड्राइवर को दो आतंकवादियों ने गोली मार दी थी. आतंकियों ने सेब की खेती करने वाले किसान के साथ भी मारपीट की थी. तब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा था कि घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर आतंकवादियों ने शीरमाल गांव में हमला किया था. मृतक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई.

कश्मीर से आने वाले सेबों के डिब्बों पर लिखा ‘आजादी’, ‘बुरहान वानी’, पुलिस की जांच शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget